छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुई हिंसक झड़प, 50 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

716 0

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में झंडा लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक होने के बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। कवर्धा में धारा 144 लागू है तो वहीं पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर 70 लोगों की पहचान भी कर ली है जिसमें से 50 से ज्यादा लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।

दरअसल, रविवार को कवर्धा के लोहारा नाका चौक पर कुछ युवकों ने अपना झंडा लगा दिया था, जिसके बाद एक युवक की पिटाई कर दी गई। इस पिटाई के बाद दो गुटों में झड़प हो गई और इस दौरान दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 लागू

बता दें कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने धारा 144 लगा दी थी, लेकिन इसके बावजूद मंगलवार को एक संगठन ने कवर्धा बंद का आह्वान किया और प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान भी कुछ शरारती तत्वों ने पथराव किया और कुछ जगहों पर तोड़फोड़ भी की गई। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।

70 लोगों की पहचान, 58 गिरफ्तार

उपद्रव के बाद पुलिस ने कवर्धा को छावनी में तब्दील कर दिया है। हजारों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और शहर में फ्लैग मार्च भी किया गया है। उपद्रव में शामिल करीब 70 लोगों की वीडियो फुटेज से पहचान कर की गई है और उनमें से करीब 58 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर फिलहाल कवर्धा में सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखा गया है।

Related Post

CM Yogi

आतंकियों के मुकदमा वापस लेने वालों से हिसाब करने का मौका है लोकसभा चुनाव : योगी

Posted by - May 7, 2024 0
सीतापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को यहां मिश्रिख में सीतापुर और हरदोई लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवारों…
CM Dhami

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनायें

Posted by - September 26, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस…
Grand welcome for PM Modi in Kashi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काशी में भव्य स्वागत, ‘हर हर महादेव’ के नारों से गूंजा पूरा बनारस

Posted by - November 7, 2025 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शुक्रवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे। शाम करीब…

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ को बनाया दिया था अपराधियों का गढ़ : सीएम योगी

Posted by - December 7, 2021 0
समाजवादी पार्टी के गढ़ में जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समाजवादी पार्टी…