Murder

ग्राम प्रधान इशहाक की सरेआम हत्या

1072 0

बरेली जिले में चुनाव की रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग कर कैंट के गांव परगवां के नवनिर्वाचित प्रधान इशहाक (Ishaq) की सरेशाम हत्या कर दी गई। ग्राम प्रधान की पत्नी को भी गोली लगी है।

पुलिस ने इशहाक (Ishaq)के खिलाफ चुनाव लड़कर हारे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी गांव का पूर्व प्रधान फरार है। हत्या के बाद दो समुदायों में तनाव की स्थिति देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी है। पहली गोली लगने के बाद बाइक से गिरे परगवां के ग्राम प्रधान इशहाक (Ishaq) ने जान बचाने के लिए करीब दो सौ मीटर तक दौड़ लगाई लेकिन उनका पीछा कर रहे हमलावर उन पर तब तक गोलियां चलाते रहे जब तक वह धराशायी नहीं हो गए। इसी बीच गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोगों ने घटनास्थल की ओर दौड़ना शुरू किया तो हमलावर भाग निकले।

ग्राम प्रधान इशहाक (Ishaq) की हत्या का पूरा वाकया बाइक पर उनके साथ आ रही उनकी पत्नी शकीना की आंखों के सामने घटित हुआ। शकीना के मुताबिक हमलावरों ने इशहाक (Ishaq) पर पहली गोली चलाई तो वे लोग बाइक समेत सड़क पर ही गिर पड़े। इशहाक (Ishaq) जान बचाने के लिए भागे तो हमलावर उन्हें करीब दो सौ मीटर तक दौड़ाते रहे और एक के बाद एक उन पर तब तक गोलियां चलाते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर गिर नहीं गए।  इसके बाद भीड़ इकट्ठी होने पर हमलावर भाग निकले।

कसर चढ़कर बोलती महामारी की दस्तक

गांव करीब ही था लिहाजा कुछ ही देर में इशहाक (Ishaq) के परिवार वाले और समर्थक इकट्ठे हो गए। किसी ने यूपी 112 पर फोन किया तो पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई। पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने इशहाक (Ishaq) को जीवित बताकर शव हटाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए समर्थकों ने शव नहीं उठाने दिया।  इसके बाद भीड़ इकट्ठी होने पर हमलावर भाग निकले। गांव करीब ही था लिहाजा कुछ ही देर में इशहाक के परिवार वाले और समर्थक इकट्ठे हो गए। किसी ने यूपी 112 पर फोन किया तो पीआरवी भी मौके पर पहुंच गई। पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने इशहाक को जीवित बताकर शव हटाने की कोशिश की लेकिन गुस्साए समर्थकों ने शव नहीं उठाने दिया।

बताया जाता है कि इस बार गांव में प्रधानी के चुनाव में इशहाक (Ishaq) अकेले मुस्लिम प्रत्याशी थे। तीन प्रत्याशियों के खिलाफ उन्होंने पहली बार ही चुनाव लड़कर प्रधानी जीती थी। उनकी हत्या से मिश्रित आबादी के गांव परगवां में तनाव पैदा हो गया। इस पर घटनास्थल के साथ परगवां में भी कई थानों की पुलिस और पीएसी पहुंच गई।

Related Post

Communicable Diseases

एक अप्रैल से फिर चलेगा दस्तक अभियान, नगरीय निकायों में संचालित होंगी गतिविधियां

Posted by - March 22, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत एक अप्रैल से 30 अप्रैल तथा दस्तक अभियान (Dastak Abhiyan) का…
CM Yogi

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी- किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं

Posted by - September 30, 2024 0
गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी लोगों से मुलाकात…
Baba Mokshpuri

महाकुम्भ: अमेरिकन सोल्जर माइकल बन गए बाबा मोक्षपुरी, आध्यात्मिक सनातन शक्ति ने मोहा मन

Posted by - January 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को आकर्षित किया…
Workshop on Urban Flood Management and Drainage

शहरी बाढ़ प्रबंधन और जल निकासी पर कार्यशाला का आयोजन

Posted by - February 18, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास विभाग और कंस्ट्रक्शन एंड डिज़ाइन सर्विसेज द्वारा आयोजित ‘शहरी बाढ़ प्रबंधन और जल निकासी’…
cm yogi

प्रदेश के सभी जिलों में बाबा साहब अंबेडकर के नाम से बनेगा छात्रावास- सीएम योगी

Posted by - March 5, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विपक्ष को संविधान…