Mathura

VHP का आरोप, मथुरा में चल रहा धर्म परिवर्तन का खेल?

476 0

मथुरा: कृष्ण नगरी मथुरा (Mathura) में विश्व हिंदू परिषद ने ईसाई मिशनरियों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगा है। उनका कहना है कि, फिरोजाबाद के ईसाई मिशनरियों ने मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के हब्बीपुर गांव में हिंदू महिलाओं और बच्चों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही हैं। विश्व हिंदू परिषद ने जब इस मामले की शिकायत पुलिस से की तो ऐक्शन में आकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद राघव ने बताया की, गांव के ग्रामीणों ने हमें हमे बताया था कि ईसाई मिशनरियों के कुछ लोग हिंदू परिवारों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन कराने की साजिश रच रहे हैं। इसकी जानकारी लगने के बाद मैंने विहिप और बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ताओं को गांव का दौरा करने और इस मामले में सच्चाई जानने के लिए भेजा।

विनोद राघव ने बताया की, हमारे दल के जब कुछ लोग गांव में जांच के लिए गए तो ईसाई मिशनरी से जुड़े बताए जा रहे लोग एक टेंट लगाकर महिलाओं एवं बच्चों को बरगलाने का प्रयास कर रहे थे। जब उनसे पूछताछ की तो वे झगड़ने लगे। इसकी शिकायत जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कई तो मौके पर पहुँचने से पहले वो वहां से भाग गए। जिस मकान में वे प्रवचन कर रहे थे उसके मालिक बनी सिंह का कहना है कि वे लोग पूजा-पाठ कर रहे थे।

शेयर बाजार के खुलते ही धड़ाम से गिरा भारतीय एयरटेल का शेयर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा, हब्बीपुर गांव के ग्राम प्रधान एमपी यादव ने पुलिस को कथित धर्म परिवर्तन की सूचना दी, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो धर्म परिवर्तन जैसा कुछ नहीं मिला। हालांकि, मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी और कहीं कुछ गड़बड़ी मिली तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Covid-19 ने फिर से दी टेंशन, पिछले 24 घंटे में 16,678 नए मामले

Related Post

दिग्विजय सिंह-कोई अन्न उगा देशद्रोही हो जाता है, तो कोई चंदा खाकर भी राष्ट्रभक्त, वाह मोदी जी वाह!

Posted by - June 19, 2021 0
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खरीदी गई जमीन पर उठे विवाद को…
Transformers

योगी सरकार की सख्ती का असर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में अभूतपूर्व गिरावट

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा अब…
Braj

काशी और अयोध्या की तरह मथुरा में भी पग-पग पर तीर्थ स्थल, हो रहा जीर्णोद्धार

Posted by - January 6, 2023 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shrikrishna Janmbhumi) को एक प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित…

यूपी में लखीमपुर हिंसा और त्योहारों के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द

Posted by - October 11, 2021 0
लखनऊ। लखीमपुर कांड के खिलाफ चल रहे विरोध और आगामी त्योहारों के मद्देनज़र उत्तर प्रदेश पुलिस ने सभी पुलिसकर्मियों की…