डिवाइडर से टकरा कर सड़क किनारे वैन पलटी

डिवाइडर से टकरा कर सड़क किनारे वैन पलटी, कई घायल

846 0

तेज रफ्तार जा रही वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। वैन मे सवार 6 लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को सीएचसी ले गई। जहां गम्भीर हालत देख डाक्टरों ने 2 मासूम बच्चों सहित एक महिला को ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।

लखनऊ के फैजुल्लगंज निवासी दुगेश जयसवाल की पत्नी अपनी मायके सण्ड़ीला थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमगंज निवासी रामकुमार के घर गयी थी। जिसे बुधवार को प्रसव पीड़ा होने के साथ रक्तस्त्राव अधिक होने लगा।

पुलिस ने फरार चल रहे आरोपियों को दबोचा

नजदीकी अस्पताल ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। जिसके बाद इनका पड़ोसी मारूति वैन चालक सण्ड़ीला थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमगंज निवासी विक्की भुर्जी मारूति वैन यूपी 32 एचएल 5249 से रक्तस्त्राव हो रही अंजू अस्थाना, अमिता, शिम्पल, दुआ (5) पल्लवी (4) को मारूति वैन मे बैठाकर लखनऊ लिये जा रहा था। रास्ते मे ग्राम मुजासा के निकट तेज रफ्तार मारूति वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गयी। डिवाइडर से टकराने के बाद वैन सड़क किनारे पलट गयी। जिसमें सवार सभी घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन सभी को उठा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मलिहाबाद लायी। जहां गम्भीर हालत देख डाक्टरों ने अंजू अस्थाना, दुआ व पल्लवी को ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।

 

Related Post

CM Yogi

हरियाणावासियों ने ‘परित्राणाय साधुनाम, विनाशाय च दुष्कृताम’ को सिद्ध करके दिखाया: याेगी

Posted by - October 28, 2024 0
कैथल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को पेहोवा स्थित डेरा सिद्ध बाबा गरीबनाथ मठ में आयोजित…
PM Modi

उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचे, सरकार पूरे समर्पण भाव से काम कर रही है: पीएम मोदी

Posted by - October 12, 2023 0
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तराखंड के पिथौरागढत्र में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान वहां पर…
CM Dhami

वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा: मुख्यमंत्री

Posted by - December 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये…