फिल्म 'बेल बॉटम'

फिल्म ‘बेल बॉटम’ में अक्षय कुमार के साथ रोमांस करेंगी वाणी कपूर

774 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ‘बेल बॉटम’ काफी समय से चर्चा में है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं, जो फिल्म में एक सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक पहले ही जारी हो चुका है।

फिल्म में देश के एक ऐसे नायक की कहानी है, जिसे भुलाया जा चुका

वहीं फिल्म में अक्षय के अपोजिट खूबसूरत अभिनेत्री वाणी कपूर रोमांस करती नजर आयेंगी। फिल्म में वह अक्षय की पत्नी के किरदार में नजर आयेंगी। ‘बेल बॉटम’ एक स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में देश के एक ऐसे नायक की कहानी है, जिसे भुलाया जा चुका है।

भगत सिंह के चुनिंदा शेर, मैं इश्क भी लिखना चाहूं तो इंकलाब लिख जाता है…

फिल्म ‘सूर्यवंशी’ जहां रिलीज के लिए तैयार, 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी

वाणी कपूर इस फिल्म के अलावा रणवीर कपूर और संजय दत्त के साथ फिल्म ‘शमशेरा’ में नजर आयेंगी। वहीं अक्षय कुमार की आगामी फिल्मों की लिस्ट लम्बी है। उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ जहां रिलीज के लिए तैयार है, वहीं उनकी फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, ‘पृथ्वीराज’, ‘बच्चन पांडे’ और ‘अतरंगी रे’ कतार में है। फिल्म ‘बेल बॉटम’ को रंजीत एम तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि फिल्म को वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख, मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी संयुक्त रूप से प्रोड्यूस करेंगे। यह फिल्म 22 जनवरी, 2021 को रिलीज होगी।

Related Post

स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में मसक्कली गर्ल, सैंडल्स की कीमत सुनकर हैरान हो जाएंगे आप

Posted by - May 31, 2019 0
डेस्क। मसक्कली गर्ल सोनम आहूजा अक्सर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के चलते सुर्खियों में रहती हैं। सोनम के स्टाइल स्टेटमेंट में…

INX media case: पी चिदंबरम, कार्ति और पीटर के खिलाफ CBI ने दायर की चार्जशीट

Posted by - October 18, 2019 0
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम, उनके बेटे कार्ति चिदंबरम और पीटर मुखर्जी समेत 14 लोगों के खिलाफ सीबीआई…
संजय राउत

संजय राउत बोले- अब महाराष्ट्र की राजनीति खत्म, अगली गोवा की तैयारी

Posted by - November 29, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शुक्रवार को अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं शिवसेना के प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद…