Propose Day

Valentine week : Propose Day पर डर रहे हैं तो ये खबर है आपके लिए

890 0

नई दिल्ली। वेलेंटाइन वीक की शुरूआत हो चुकी है। अब रोज डे के बाद आज Propose Day बारी की है। 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जा रहा है। प्यार करने वाले प्रपोज डे को सेलिब्रेट करने और इसे यादगार बनाने के लिए कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। प्रपोज करना प्यार की पहली सीढ़ी पर कदम रखने जैसा होता है। इसलिए इस दिन को लेकर कई लोग नर्वस हो जाते हैं।

Propose Day पर दिखावा करने से अच्छा है कि सादगी और ईमानदारी से अपने प्यार को प्रपोज करें

कहते हैं कि जिस तरह से प्यार का पहला खत लिखने में वक्त लगता है उसी तरह से प्यार की पहली सीढ़ी पर कदम बढ़ाते समय लगता है। प्रपोज डे को लेकर थोड़ा सा डर लगना स्वाभाविक है, लेकिन इस डर को दूर भी किया जा सकता है। प्रपोज डे पर दिखावा करने से अच्छा है कि सादगी और ईमानदारी से अपने प्यार को प्रपोज करें। यह तरीका सबसे बढ़िया है। अगर आपका प्यार सच्चा है तो आपके प्रपोज करने के तरीके को लेकर उसे कोई शिकायत नहीं होगी, क्योंकि असली प्यार वही है जो दिखावे और बनावट से परे हो।

आलिया भट्ट संग इसी साल सात फेरे लेंगे रणबीर कपूर!

प्यार की चाहत तो हर कोई दिल में बसाकर रखता है, लेकिन इसमें बहुत कम लोग होते हैं सफल 

प्यार की चाहत तो हर कोई दिल में बसाकर रखता है, लेकिन इसमें सफल बहुत कम लोग होते हैं। प्यार में सफलता पाने का पहला मंत्र यही है कि प्रपोज डे पर अपने प्यार को दिल से प्रपोज करें। इसमें थोड़ी अदा और नजाकत का भी तड़का होना चाहिए। ऐसा करने से प्रपोज डे यादगार बन जाएगा और जीवन भर इस पल को अपनी यादों में संजो कर रख पाएंगे।

प्यार से जुड़ी खट्टी मीठी यादें जीवन के अनमोल खजाने से कम नहीं होती

प्यार से जुड़ी खट्टी मीठी यादें जीवन के अनमोल खजाने से कम नहीं होती हैं। इनकी अहमियत उम्र के एक पड़ाव के बाद समझ में आती है। इसलिए आज के प्रपोज डे को यादगार बना दें। आप जैसे हैं, जिस हालात में हैं। जितनी क्षमता है या फिर जितने संसाधन हैं। ये मत सोचिए कि ये कम हैं या ज्यादा। बस अपने प्यार को पाने के लिए पूरे मन और दिल से प्रपोज कीजिए, आपको अपना प्यार मिलकर रहेगा।

Related Post

पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का बांग्लादेश दौरा रद्द, इटली सरकार ने भी उठाया बड़ा कदम

Posted by - March 9, 2020 0
वर्ल्ड डेस्क। कोरानावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना एक और दौरा भी रद्द कर…
जियो प्लेटफॉर्म्स

जियो प्लेटफॉर्म्स में 11वें निवेश का ऐलान, सऊदी अरब की PIF खरीदेगी 2.32 फीसदी हिस्सेदारी

Posted by - June 18, 2020 0
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने गुरुवार को जियो प्लेटफॉर्म्स में 11वें निवेश का ऐलान किया है। बीते 9 सप्ताह में…

दूसरे राज्यों से UP आ रहे RSS कार्यकर्ता, बूथ स्तर पर षड्यंत्र किया जा रहा- अखिलेश का योगी पर निशाना

Posted by - August 25, 2021 0
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र के साथ ठगी करने की रणनीति…
FDA raids begin on medical stores across the state

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रतिबंधित कफ सिरप पर सख्त कार्रवाई, प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर एफडीए की छापेमारी शुरू

Posted by - October 4, 2025 0
बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों…