Bulandshahr

उत्तर प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में होंगी रिक्त पदों पर भर्ती

519 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi government) ने अपने पहले में किसानों (Farmer) की आय दोगुनी करने की दिशा में अनेक उल्लेखनीय काम किये। अब दूसरी पारी शुरू होते ही मुख्यमंत्री योगी (CM yogi) ने कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान पर विशेष बल दिया है।

उत्तर प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों (Agricultural universities) में आगामी छह महीनों में 417 रिक्त शैक्षणिक पदों को भरा जाएगा। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र के 143 रिक्त पदों को भी भरा जाएगा।

प्रदेश में चार कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या, कानपुर, मेरठ व बांदा में स्थित हैं, तथा प्रदेश में कुलसृजन 89 कृषि विज्ञान केंद्र क्रियाशील हैं जिसमे आईसीएआर, बीएचयू, शियाट्स नैनी कृषि संस्थान, एवं एनजीओ संस्थाओं से 22 कृषि विज्ञान केंद्र आच्छादित हैं।।

कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए तैयार कार्ययोजना के अंतर्गत, कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के अंतर्गत शुगरकेन टेक्नॉलजी महाविद्यालय के पदों को सृजित कर क्रियाशील किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग से हस्तांतरित हरदोई के महाविद्यालय को भी इसी अवधि में क्रियाशील किया जाएगा। कृषि विश्वविद्यालय, कानपुर के उद्यान तथा वानिकी महाविद्यालय के लिए भी पदों का सृजन किया जाएगा।

अयोध्या में नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत 25 कृषि विज्ञान केंद्र कार्यरत हैं। इस विश्वविद्यालय के अधीन आजमगढ़ और अंबेडकरनगर में कृषि महाविद्यालय हैं, और गोंडा में कृषि महाविद्यालय निर्माणाधीन हैं।

कानपुर के चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अधीन 15 कृषि विज्ञान केंद्र हैं, और इस विश्वविद्यालय के अधीन इटावा और खीरी में कृषि महाविद्यालय सम्बद्ध हैं। मेरठ के सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के अधीन 20 कृषि विज्ञान केंद्र, व बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अंतर्गत 7 कृषि विज्ञान केंद्र कार्यरत हैं। सभी विश्वविद्यालयों में पिछले पाँच वर्षों में फसल-विशेष सेंटर ऑफ एक्सेलेन्स स्थापित किये गए हैं और इनमे 12 नए पाठ्यक्रम शुरू किये गए हैं।

आगामी दिनों में कृषि विज्ञान केंद्र के मूल्यांकन संकेतक (असेस्मन्ट इंडेक्स) निर्धारित किये जाएंगे, जैसे कृषक प्रशिक्षण, प्राकृतिक खेती में, योगदान, बीज उत्पादन, विविधीकरण और अवस्थापना का उचित उपयोग। आगामी दो वर्षों में समस्त कृषि विश्वविद्यालयों में स्टार्ट अप इनक्यूबेशन सेंटर किये जाएंगे, जिनका खर्च राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के द्वारा उठाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंजाब से लड़की को अगवा कर लाए यूपी, 5 महीने से नशा देकर…

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत 67 कृषि विज्ञान केंद्रों हेतु कुल रु 114.84 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। कृषि विश्वविद्यालयों हेतु रु.151.40 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गई है।

यह भी पढ़ें: एके शर्मा ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, दिए सख्त निर्देश

Related Post

cm yogi

बर्ड फ्लू के दृष्टिगत प्राणी उद्यानों में कड़ी निगरानी एवं सतर्कता बरती जाए: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - August 13, 2025 0
लखनऊ। H5 एवियन इंफ्लुएंजा (Bird Flu) के संभावित खतरे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
Italian delegation met CM Yogi

इटली के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम से की मुलाकात, रामायण की चौपाई और शिव तांडव की दी प्रस्तुति

Posted by - January 19, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से रविवार को इटली से आए एक प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रयागराज महाकुम्भ…
CM Yogi paid humble tribute to Sardar Patel.

‘रन फॉर यूनिटी’ के शुभारंभ पर बोले मुख्यमंत्री, सरदार पटेल के आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Posted by - October 31, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को लखनऊ में ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती (Sardar…
CM Yogi

भारतीय लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करेगा ‘संविधान हत्या दिवस’ : सीएम योगी

Posted by - July 12, 2024 0
लखनऊ । केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ (SamvidhaanHatyaDiwas) घोषित किए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi

योगी गोरखपुर में रखेंगे पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला

Posted by - February 28, 2024 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तीन मार्च को गोरखपुर के ताल नदोर में पशु चिकित्सा विज्ञान…