उत्तराखंड : जागेश्वर धाम में गाली-गलौच और मारपीट करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

1337 0

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में मंदिर समिति के प्रबंधक एवं पुजारियों से गाली-गलौच और मारपीट करने के मामले में भाजपा सांसद पर केस दर्ज हुआ है। भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप 31 जुलाई को शाम अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर में दर्शन करने गए थे, मंदिर के पुजारी पं. गिरीश भट्ट ने पूजा करवाई। मंदिर प्रशासन ने बताया कि 6:30 बजे मंदिर का गेट बंद हो जाता है लेकिन इसके बावजूद सांसद एवं उनके लोग मंदिर परिसर में घूम रहे थे।

मंदिर के प्रबंधक ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो सांसद ने बहस शुरु कर दी, इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। मंदिर प्रशासन ने मामला दर्ज करवाया, कोटुली के राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रबंधक भगवान भट्ट ने राजस्व उप निरीक्षक कोटुली के यहां दी हुई तहरीर में लिखा है कि शनिवार 31 जुलाई को शाम 3:30 बजे सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपने दो साथियों मोहन राजपूत, सुशील अग्रवाल और यूपी पुलिस के चार सुरक्षा कर्मियों के साथ मंदिर में पूजन के लिए आए। पूजा की व्यवस्था पं. गिरीश भट्ट ने करवाई। मंदिर प्रबंध समिति की एसओपी के अनुसार मंदिर में सुबह 6:30 बजे से शाम छह बजे तक दर्शन और सुबह सात से शाम साढ़े चार बजे तक पूजा के लिए समय नियत है। नियमानुसार शाम छह बजे मंदिर का मुख्य प्रवेश द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया जाता है।

मीणा समुदाय को गाली देने वाले सुदर्शन न्यूज के प्रमुख सुरेश चव्हाणके के खिलाफ मामला दर्ज

इसकी जानकारी बार-बार देने के बाद भी 6:30 बजे तक सांसद कश्यप और उनके साथी मंदिर परिसर में जमे रहे। जब सांसद और उनके साथ आए मोहन राजपूत से मंदिर परिसर से बाहर जाने का अनुरोध किया तो मोहन ने बहस शुरू कर दी और साथ खड़े सांसद कश्यप गाली देने लगे। सांसद ने पुजारियों और स्थानीय जनता के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग किया। सांसद और उनके साथियों के अभद्र व्यवहार से हर श्रद्धालु आहत है। कोटुली के राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच कर तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Savin Bansal

स्कूल प्रबन्धन द्वारा प्रताड़ित शिक्षिका कनिका मदान; डीएम हस्तक्षेप और अंजाम सर्वविधित; बकाया राशि 02 दिन में जारी

Posted by - October 17, 2025 0
देहरादून:  विगत जनता दर्शन में निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करा रही कनिका मदान जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Basnal) से…
CM Dhami flagged off the "Ahilya Smriti Marathon"

सीएम धामी ने “अहिल्या स्मृति मैराथन” को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Posted by - May 28, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को पवेलियन ग्राउण्ड, देहरादून में “अहिल्या स्मृति मैराथन” एक विरासत-एक संकल्प…
cm dhami

देवभूमि पहुंचे पांचों बलिदानियों के पार्थिव शरीर, सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 9, 2024 0
देहारादून। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले (Kathua Terrorist Attack) में उत्तराखंड के पांच जवानों ने अपना बलिदान दे…
State government is committed to promote Ayurveda: CM Dhami

धामी ने 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो प्रोसेडिंग विमोचन समारोह

Posted by - August 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए…
CM Dhami

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी 95 ब्लॉकों में पहुंचेंगे अपर सचिव स्तर के अधिकारी, करेंगे रात्रि प्रवास

Posted by - December 10, 2024 0
देहरादून। डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार…