CM Dhami

मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने का काम किया गया : मुख्यमंत्री धामी

5 0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रदेश में सभी लोग प्रेमपूर्वक रहते हैं और उत्तराखंड आपसी सद्भाव का प्रतीक है। राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने कहा कि सभी को शिक्षा का समान अधिकार मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य से मदरसा बोर्ड को सशक्त करने और मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार ने कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर समाज को बांटना उचित नहीं है और सरकार किसी भी वर्ग को शिक्षा के आधार पर विभाजित नहीं करना चाहती। राज्य सरकार सभी वर्गों में सद्भाव बढ़ाने और समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में न कोई अल्पसंख्यक है और न बहुसंख्यक, बल्कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक एवं अच्छी शिक्षा, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का लाभ मिले, इसके लिए ठोस प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि विरासत और इतिहास से सीख लेकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। इतिहास में जो अच्छा हुआ है, उसे स्वीकार करना चाहिए और जो गलत हुआ है, उससे भी सबक लेना चाहिए।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय हमारी सरकार ने बढ़ाया

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मुद्दे पर कहा कि उनकी सरकार ने ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है। यही कारण है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य सरकार से उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जायज मांगों को पूरा करने का कार्य उनकी सरकार ही करेगी।

Related Post

malaika arora

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की ग्लोइंग स्किन का जानें देसी नुस्खा

Posted by - August 5, 2020 0
  मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के साथ-साथ यंग और ग्लोइंग स्किन के लिए भी काफी मशहूर हैं।…
CM Vishnudev Sai

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतना गौरवान्वित करने वाला: सीएम साय

Posted by - February 27, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) से आज मंगलवार को यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में वर्ल्ड कराटे…

न्यायाधीश नरीमन की सेवानिव्रत्ति पर बोले CJI, खो रहा हूं न्यायिक संस्थान की रक्षा करने वाला एक शेर

Posted by - August 12, 2021 0
न्यायाधीश आरएफ नरीमन के विदाई समारोह में गुरुवार को देश के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना भावुक हो गए। उन्होंने कहा…
पीएफआई

UP: पीएफआई के 108 सदस्य गिरफ्तार, सीएए के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप

Posted by - February 3, 2020 0
लखनऊ। पीएफआई मामले में अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आज सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…