Virat Kohali

शून्य पर आउट हुए कोहली का उत्तराखंड पुलिस ने यूं उड़ाया मजाक

1196 0
अहमदाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 0 पर आउट हो गए। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कोहली (Virat Kohli) दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आए और आदिल राशिद को अपना विकेट थमा बैठे। उससे पहले जोफ्रा आर्चर ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को एक रन पर ही पेवेलियन लौटा दिया था।

लेग स्पिनर आदिल ने उनको तीसरे ओवर में आउट कर दिया। विराट मिड-ऑफ की ओर शॉट मारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन क्रिस जॉर्डन ने कैच लपक लिया। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट कर कोहली (Virat Kohli) का मजाक उड़ाते हुए एक संदेश दिया।

उत्तराखंड पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल से कोहली (Virat Kohli) की फोटो शेयर की और लिखा- हेलमेट लगाना ही काफी नहीं है! पूरे होशोहवास में गाड़ी चलाना जरूरी है, वरना कोहली की तरह आप भी जीरो पर आउट हो सकते हैं।

Related Post

CM Dhami

राज्य में आपदा राहत कार्यों के लिए वरदान साबित हो रही है ड्रोन तकनीक: सीएम धामी

Posted by - May 1, 2025 0
देहारादून। उत्तराखंड को रक्षा उत्पादन केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प व्यक्त करते हुए , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
CM Dhami offered prayers at the temple of Maa Dhari Devi

मुख्यमंत्री ने मां धारी देवी के मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना

Posted by - September 20, 2025 0
देहारादून। प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और आपदा की गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी के विशेष निर्देश पर “स्प्यूरियस ड्रग्स” के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग का ऑपरेशन क्लीन

Posted by - July 18, 2025 0
उत्तराखंड की देवभूमि अब नकली, अधोमानक एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के मोर्चे पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ

Posted by - April 8, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा द्वारा निर्मित…