CM Dhami

राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष से मिला उत्तराखंड: सीएम धामी

419 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को शहीद स्थल कचहरी में उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्त्राखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों के संघर्ष के परिणामस्वरूप ही हमें नया राज्य मिला। शहीद राज्य आन्दोलनकारियों के सपने के अनुरूप राज्य के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना है, जिससे कि राज्य आन्दोलन के शहीदों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास किया जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य आन्दोलनकारियों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

इस अवसर पर सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेन्द्र भट्ट, मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक  खजानदास, जिलाधिकारी देहरादून मती सोनिका उपस्थित थे।

Related Post

सीबीएसई 12 रिजल्ट 2021- अगस्त में होंगी असंतुष्ट छात्रों की परीक्षाएं, सीबीएसई का सुप्रीम कोर्ट ने जवाब

Posted by - June 21, 2021 0
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार, 21 जून, 2021 को बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन संबंधी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सीबीएसई बोर्ड…
CM Yogi

देश में पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस मोदी की देन: योगी

Posted by - April 23, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पहली बार देश के अंदर ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…