Census

जनगणना 2027 के लिए उत्तराखण्ड सरकार ने जारी किए दिशा-निर्देश, नागरिकों से सहयोग की अपील

3 0

देहरादून: उत्तराखण्ड शासन ने आगामी जनगणना 2027 (Census) के सफल और सुचारु संचालन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सचिव जनगणना दीपक कुमार द्वारा जारी इन निर्देशों में आम नागरिकों से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग देने और सभी प्रश्नों के सटीक व स्पष्ट उत्तर प्रदान करने की अपील की गई है।

नीति निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी जनगणना

जारी निर्देशों में कहा गया है कि जनगणना देश का एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय आधार है, जिसके माध्यम से मकानों की स्थिति, मूलभूत सुविधाएं, जनसंख्या का विवरण, साक्षरता, धर्म, आर्थिक गतिविधियां और प्रवासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारी ग्राम और नगर स्तर तक प्राप्त होती है। इन आंकड़ों का उपयोग केंद्र और राज्य सरकारें योजनाओं के निर्माण, नीति निर्धारण और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में करती हैं।

इसके अलावा, जनगणना (Census) के आंकड़े संसदीय, विधानसभा, पंचायत और अन्य स्थानीय निकायों के निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन और आरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं।

नागरिकों के लिए क्या हैं प्रमुख निर्देश

दिशा-निर्देशों के अनुसार, जनगणना अधिकारी को अपने क्षेत्र में प्रत्येक व्यक्ति से केंद्र सरकार द्वारा अधिसूचित प्रश्न पूछने का अधिकार होगा। प्रत्येक नागरिक का यह वैधानिक दायित्व होगा कि वह अपनी जानकारी के अनुसार सही उत्तर दे।

हालांकि, किसी भी व्यक्ति को अपने परिवार की महिला सदस्य का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। साथ ही, कोई महिला अपने पति, दिवंगत पति या किसी अन्य व्यक्ति का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं होगी, यदि यह सामाजिक परंपराओं के विरुद्ध हो।

गृहस्वामी या अधिभोगी को जनगणना अधिकारियों को अपने परिसर में प्रवेश देने और आवश्यक चिन्ह या संख्यांकन अंकित करने की अनुमति भी देनी होगी।

नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई का प्रावधान

निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है, सही उत्तर देने से इंकार करता है या जनगणना अधिकारी को कार्य करने से रोकता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, जनगणना से संबंधित चिन्हों को हटाने या नुकसान पहुंचाने पर भी दंडात्मक प्रावधान लागू होंगे।

डेटा रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनगणना (Census) के दौरान एकत्र किए गए सभी अभिलेख, रजिस्टर और सूचनाएं पूरी तरह गोपनीय रहेंगी और किसी भी व्यक्ति द्वारा उनका निरीक्षण नहीं किया जा सकेगा।

सरकार का मानना है कि जनगणना 2027 (Census-2027) के माध्यम से प्राप्त सटीक आंकड़े राज्य और देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Post

CM Dhami

रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के अंत और भगवान श्रीराम के गुणों का स्मरण कराता है दशहरा: धामी

Posted by - October 12, 2024 0
देहरादून। देहरादून सहित प्रदेश भर में दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रावण दहन होते ही परेड मैदान श्रीराम की…
Anand Bardhan

खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान कर रही: आनंद बर्धन

Posted by - June 19, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) द्वारा समस्त प्रमुख सचिवों, सचिवों, विभागाध्यक्षों एवं जिलाधिकारियों को स्वयं सहायता समूहों…
भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त

पढ़ें वह पर्चा जिसे भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली में बम के साथ था फेंका

Posted by - March 19, 2020 0
नई दिल्ली। 23 मार्च 1931 को शहीद-ए-आजम भगत सिंह , राजगुरु और सुखदेव को ब्रिटिश शासन ने फांसी पर चढ़ाया…
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस : दुनिया ने देखी भारत की सैन्य ताकत, झांकियों ने जीता दर्शकों का दिल

Posted by - January 26, 2020 0
नई दिल्ली। देश में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर रविवार को राजपथ से दुनिया ने…

मोदी सरकार ने जारी किया अमृत महोत्सव का पोस्टर, नेहरू को नहीं दी जगह, सावरकर शामिल

Posted by - August 28, 2021 0
मोदी सरकार द्वारा आजादी के जश्न के लिए मनाए जा रहे अमृत महोत्सव का एक पोस्टर भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद्…