Prem Chandra Aggarwal

उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने दिया इस्तीफा

232 0

देहरादून। उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल (Prem Chandra Aggarwal) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना पद छोड़ने से पहले कहा कि उनके खिलाफ माहौल बनाया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वो भावुक भी हो गए।

फरवरी महीने में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विपक्षी विधायकों के साथ बहस में उन्होंने (Prem Chandra Aggarwal) कहा था, ‘क्या यह राज्य पहाड़ियों के लिए बनाया गया है?” इस टिप्पणी से राज्य में आक्रोश फैल गया, और अलग-अलग संगठनों और राजनीतिक दलों ने उनके इस्तीफे की मांग की थी।

प्रेमचंद अग्रवाल (Prem Chandra Aggarwal) राज्य सरकार में वित्त और संसदीय कार्य मंत्री थे। उन्होंने इस विवाद के बाद भावुक होकर कहा कि उनके खिलाफ माहौल बनाया गया है। उन्होंने खुद को राज्य का आंदोलनकारी बताते हुए इस्तीफे की पेशकश की।

आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Prem Chandra Aggarwal) ने कहा कि ‘उत्तराखंड के अलग राज्य के आंदोलन के लिए 1994 से लगातार आंदोलन किया था। राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहा। तत्कालीन सरकार ने एनएसए लगाने की भी उन पर कोशिश की थी। हमेशा से राज्य के लिए लड़ाई लड़ी। उसके बाद इस तरह का माहौल मेरे विरुद्ध बनाया गया कि आज मुझे इस्तीफा देना पड़ रहा है।

बता दें कि अग्रवाल के उस बयान को लेकर प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का भी होली पर एक गाना वायरल हुआ जिसमें उनके बोल थे ‘मत मारो प्रेम लाल पिचकारी’ नरेंद्र सिंह नेगी ही वह शख्स है जिनके गाने की वजह से 2010 के दशक में तत्कालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की सरकार हिल गई थी। बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व ने भी उन्हें तलब कर बयानों में संयम बरतने और उचित शब्दावली का प्रयोग करने की कड़ी हिदायत दी है।

Related Post

EIB

उत्तराखंड सरकार और यूरोपियन निवेश बैंक के बीच करोड़ों की परियोजनाओं पर बनी सहमति

Posted by - May 8, 2025 0
देहारादून। गुरुवार को उत्तराखण्ड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के अंतर्गत पिथौरागढ़, सितारगंज, रुद्रपुर व काशीपुर नगरों के लिए प्रस्तावित परियोजनाओं…
निर्भया केस

Nirbhaya Case: थोड़ी देर में होगा तिहाड़ जेल नंबर तीन का डमी परीक्षण, तैयारियां शुरू

Posted by - March 2, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को दोषियों की सभी याचिका खारिज होने के बाद तिहाड़ जेल में फांसी की तैयारियां शुरू हो…
MLAs and public representatives met CM Dhami

जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से समस्याओं का समाधान और विकास कार्य और अधिक प्रभावी होंगे: धामी

Posted by - September 14, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में विधायक सहदेव पुंडीर, खजान दास, सुरेश चौहान,…
CM Dhami

पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - August 20, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को सीएम आवास पर पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ी…