CTET Result

उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें चेक

583 0

देहारादून: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (UBSE) ने आज यानी 6 जून सोमवार को शाम 4 बजे UK Board 10th, 12th Result 2022 जारी कर दिया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की उपस्थिति में परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड (Uttarakhand Board) की अधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in व uaresults.nic.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव है। बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर कुल 2.42 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षा में 1,29,778 छात्र सम्मलित हुए थे। वहीं, 1,13,164 छात्रों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी।

बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

कैसे करें रिजल्ट चेक?

> उत्तराखंड बोर्ड (Uttarakhand Board) की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं।

> उत्तराखंड 10वीं 12वीं रिजल्ट के लिंक पर जाएं

> यहां पर अपना रोल नंबर डालें

> रोल डालते ही परीक्षा परिणाम आपके स्क्रीन पर लाइव हो जाएगा

> अपने परीक्षा परिणाम को डाउनलोड कर लें

गड़बड़ी होने पर कहां करें संपर्क

परीक्षा परिणामों की घोषणा होने के बाद अगर किसी छात्र के रिजल्ट में कुछ गड़बड़ी नजर आती है तो वह बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा रिजल्ट में नाम और पता संबंधी त्रुटियों पर बोर्ड अधिकारियों सें कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक रिजल्ट

Related Post

रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी!

Posted by - September 3, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में श्रीनगर गढ़वाल को नगर निगम…
CM Dhami

धामी सरकार प्रतिमाह सौ यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत सब्सिडी देगी

Posted by - September 16, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार (Dhami Government) राज्य में प्रतिमाह 100 यूनिट तक विद्युत खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को 50…
CM Dhami

धामी ने महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा के लिए मोबाइल वैनों को दिखाई हरी झण्डी

Posted by - March 9, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने शनिवार को राज्य में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा एवं समस्त आयामों के सुदृढ़ीकरण के…
CM Dhami congratulated Phuldayi

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी फूलदेई की बधाई, मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मनाया गया लोक पर्व

Posted by - March 14, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड का लोकपर्व फूलदेई (Phuldayi) मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सपरिवार धूमधाम से मनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
Anand Bardhan

AMRUT 2.0 के तहत जल संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी, रुद्रपुर-काशीपुर में स्मार्ट वाटर मीटरिंग को हरी झंडी

Posted by - March 5, 2026 0
देहरादून। शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण और भू-जल पुनर्भरण को मजबूत करने के उद्देश्य से AMRUT 2.0 के अंतर्गत गठित…