ODOP

ODOP के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए योगी सरकार को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

458 0

लखनऊ/नई दिल्ली । एक जिला, एक उत्पाद (ODOP) के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रही योगी सरकार को राष्ट्रीय स्तर पर इसका पुरस्कार मिला है। बुधवार को दिल्ली के भारत मंडप में केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश को ODOP में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद को यह पुरस्कार प्रदान किया।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि आज एक यादगार क्षण था जब भारत सरकार के मंत्री एस जयशंकर और पीयूष गोयल द्वारा भारत मंडप में उत्तर प्रदेश को ODOP में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह केवल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  की अनुकरणीय दूरदर्शिता के कारण संभव हुआ है, जिन्होंने 2018 में इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी और जिसका अन्य सभी राज्य भी अनुसरण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सेमीकंडक्टर नीति तैयार करने के दिये निर्देश

उल्लेखनीय है कि बुधवार को ही सीएम योगी ने प्रदेश में ODOP की ग्रेडिंग की वकालत की थी। एमएसएमई के 51 हजार करोड़ मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि हर जिले के उत्पाद की ग्रेडिंग होनी चाहिए।

Related Post

पीएम मोदी

बुआ-बबुआ पर पीएम मोदी का तंज, 23 मई के बाद शुरू होगी दुश्मनी पार्ट टू

Posted by - April 20, 2019 0
एटा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को एटा में चुनावी भाषण सपा-बसपा नेता अखिलेश और मायावती पर ही केंद्रित रहा।…
Swachhata Abhiyan

माघ पूर्णिमा स्नान के बाद रात भर चला स्वच्छता अभियान, स्वच्छ और सुंदर हुए संगम घाट

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के तहत माघ पूर्णिमा के स्नान पर्व के बाद संगम घाटों की सफाई को…
Cabinet approves Forestry and Horticulture University in Gorakhpur

गोरखपुर में वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

Posted by - April 7, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई प्रदेश कैबिनेट (Cabinet) की बैठक में गोरखपुर में बनने वाले…