budget

11 फरवरी को पेश होगा यूपी का बजट

77 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट (Budget) 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि विधानमंडल का बजट सत्र (Budget Session) 9 फरवरी से प्रारंभ होगा।

प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि सत्र के पहले दिन 9 फरवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का अभिभाषण होगा। इसके बाद 10 फरवरी को सदन में दिवंगत सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा।

वित्त मंत्री ने बताया कि 11 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे वर्ष 2026-27 का बजट (Budget) प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार का फोकस विकास, जनकल्याण, बुनियादी ढांचे और आर्थिक मजबूती पर रहेगा।

Related Post

PM Swanidhi Yojana

केंद्र सरकार की योजनाओं को पूरी सजगता से प्रदेश में लागू कर रही योगी सरकार

Posted by - January 25, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश के गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के जीवन स्तर को सुधारने के…
Haryana government

रामलला के दरबार में हरियाणा सरकार ने नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में किया पूजन-अर्चन

Posted by - June 24, 2024 0
अयोध्या । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने सोमवार को यहां श्रीरामलला (Ramlala Darshan) के मंदिर में दर्शन…
CM Yogi

सड़क की तरह शासकीय भवनों के अनुरक्षण के लिये भी लागू होगी 05 वर्ष की अनुरक्षण व्यवस्था: मुख्यमंत्री

Posted by - January 30, 2026 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश में परियोजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाने…