तेजी से वजन बढ़ाएंगी ये चीजें, आजमाते ही दिखेगा असर

260 0

आधुनिक समय में कुछ लोग मोटापे से परेशान हैं, तो कुछ लोग दुबलेपन से परेशान हैं। एक बार वजन बढ़ जाए, तो फिर कड़ी मशक्कत के बाद वजन नियंत्रित होता है। इसी तरह दुबले पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना (gain weight) टेढ़ी खीर साबित होता है। खासकर महिलाओं के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है।

महिलाएं अपने वजन को संतुलित करने के लिए कठिन प्रयास करती हैं, लेकिन इसमें उन्हें पूर्णतः कामयाबी नहीं मिलती है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहती हैं, तो इन उपायों को जरूर करें-

दूध और शहद का सेवन करें

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़कियां दूध पीने से मुंह मोड़ लेती हैं। जबकि दूध प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इसके लिए रोजाना सुबह अथवा रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। इससे आपको जल्द असर देखने को मिल सकता है।

सलाद को मुख्य भोजन न बनाएं

महिलाएं लंच में सलाद लेना पसंद करती हैं। जबकि लंच को स्किप कर देती हैं। ऐसी गलती बिल्कुल न करें। अगर वजन बढ़ाने की सोच रही हैं, तो लंच के साथ सलाद लेना उत्तम है। अगर चिकन और अंडे से परहेज नहीं करती हैं, तो लंच में चिकन विंग्स जरूर लें। इसके साथ चावल और दाल लें। आप सोयाबीन की सब्जी को भी जोड़ सकती हैं।

केले जरूर खाएं

वजन बढ़ाने में केला मुख्य भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक केले में 100 कैलोरी होती है। एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है कि अगर व्यक्ति प्रतिदिन डाइट में 500  कैलोरी लेता है, तो सप्ताह में उसका वजन आधा किलो बढ़ जाता है। आप चाहे तो बनाना शेक भी ले सकती हैं।

बादाम का सेवन करें

अगर आप वजन बढ़ाने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती पर भी ध्यान देना चाहती हैं, तो रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके लिए रात में कुछ बादाम को भिगो कर रख दें। अगली सुबह को छिलके निकालकर बादाम का सेवन करें। आप चाहे तो इसे ग्राइंड कर दूध और शहद के साथ भी ले सकती हैं। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें।

Related Post

शनि जयंती

59 साल बाद शनि जयंती पर ग्रहों का ये है अद्भुत संयोग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव?

Posted by - May 21, 2020 0
नई दिल्ली। शुक्रवार 22 मई को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है। हिंदी पंचांग के अनुसार अमावस्या के दिन शनि…

आपकी भी हैं पतली आईब्रो, तो 10 दिन में घना और काला बना देगा ये नुस्खा

Posted by - August 19, 2019 0
लखनऊ डेस्क। बहुत सारी लड़कियां नया लुक पाने के लिए आईब्रो के साथ तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करती हैं। लेकिन जिन…
कोरोनो वायरस

चीन में तेजी से फैल रहे कोरोनोवायरस से अब तक 26 लोगों की मौत, जानें लक्षण

Posted by - January 24, 2020 0
वर्ल्ड न्यूज़। चीन देश वुहान शहर में पिछले साल दिसंबर महीने से फैले कोरोनोवायरस ने अब पूरी दुनिया को डरा…