वर्जिन भानुप्रिया

उर्वशी रौतेला की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ 12 जून को होगी रिलीज

1155 0

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता श्रेयांश महेंद्र धारीवाल की फिल्म ‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है। इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। फिल्म में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला मुख्य भूमिका में है और यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर फिल्म से उर्वशी का पोस्टर शेयर किया

यह जानकारी फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने सोशल मीडिया पर फिल्म से उर्वशी का पोस्टर शेयर कर दी। नाहटा ने ट्वीट किया -‘उर्वशी रौतेला स्टारर फिल्म ‘वर्जिन भानुप्रिया’ 12 जून को रिलीज होगी। श्रेयांश महेंद्र धारीवाल द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक अजय लोहान हैं। फिल्म की प्रस्तुति हनीवंत खत्री और ललित कीरी करेंगे।

कोरोनावायरस : 18वां वार्षिक इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ लॉस एंजेलिस स्थगित

‘वर्जिन भानुप्रिया’ एक फेमिली कॉमेडी फिल्म

‘ वर्जिन भानुप्रिया ‘ एक फेमिली कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में उर्वशी एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही हैं, जिसका ताल्लुक एक रूढ़िवादी परिवार से है। फिल्म में उर्वशी को एक साथी की तलाश है, लेकिन रिश्ते जोड़ने के चक्कर में वह हर बार नाकाम साबित होती है। ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में उर्वशी रौतेला के अलावा गौतम गुलाटी, अर्चना पूरन सिंह, डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता और ब्रिजेंद्र काला भी अहम भूमिका में नजर आयेगे। फिल्म के निर्देशक अजय लोहान हैं।

Related Post

ब्लैक विंडो

हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक विंडो’ अब भारत में 30 अप्रैल को होगी रिलीज

Posted by - February 6, 2020 0
नई दिल्ली। मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित और वॉल्ट डिजनी स्टूडियोज मोशन पिक्चर्स द्वारा वितरित की जा रही हॉलीवुड फिल्म ‘ब्लैक…
पीएम मोदी

बंगाल में ममता पर गरजे पीएम मोदी, बोले – पाकिस्तान से बदला लेने पर दीदी को हो रहा था दर्द

Posted by - April 3, 2019 0
पश्चिम बंगाल। सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जो लोग टीएमसी…