Arvind

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने विधान भवन स्थित अपने कार्यालय में कार्यभार किया ग्रहण

526 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) के नगर विकास (Urban Development) , शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा तथा अतिरिक्त ऊर्जा स्त्रोत मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा (Arvind Kumar Sharma) ने बुधवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दोनों विभागों का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उनके विभागीय राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू एवं सोमेन्द्र तोमर के साथ दोनों विभागों के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार सिन्हा तथा डॉ. रजनीश दूबे सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित संगठन एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्षेत्र में आने वाले नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की देश एवं प्रदेश की प्रगति में अहम भूमिका होगी। दोनों विभागों का देश की जीडीपी में प्रमुख योगदान है तथा नागरिकों के जीवन स्तर से जुड़े हुए हैं। रोजगार और निवेश बढ़ाने में भी इन विभागों की प्रमुख भूमिका है और क्षेत्र विकास व आधुनिकता के परिचायक के रूप में माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : एक्शन में AK शर्मा, विद्युत आपूर्ति और चोरी को लेकर की बैठक

उन्होंने नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के महत्व को समझते हुए विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुशलता एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होेंने कहा कि इन दोनों क्षेत्रों के विकास एवं प्रगति से ही नये भारत व नये प्रदेश का निर्माण होगा, जिससे लोगों के जीवन स्तर में बेहतरी और खुशहाली आयेगी।

यह भी पढ़ें : उच्च शिक्षा मंत्री ने कार्यभार किया ग्रहण

Related Post

astronomy lab

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी ‘सुनीता विलियम्स’

Posted by - February 18, 2026 0
सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी ‘ लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बालिकाओं की शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को नई…
Vidhushekhar Bharati Sannidhanam

गोरक्षधरा पर अभूतपूर्व स्वागत से अभिभूत दिखे श्रृंगेरी मठ के जगद्गुरु शंकराचार्य

Posted by - February 11, 2025 0
गोरखपुर। श्रृंगेरी मठ (शारदा पीठ) के जगद्गुरु शंकराचार्य श्री श्री भारती तीर्थ महासन्निधानम के मंगलमय आशीर्वाद और दिव्य आदेश से…
CM Yogi

10 टन ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना पर एफपीओ/सहकारी समितियों को मिलेगा अनुदान

Posted by - August 13, 2025 0
लखनऊ : डबल इंजन सरकार (मोदी-योगी) अन्नदाता किसानों के हित में निरंतर कदम उठा रही है। इसी क्रम में सरकार…