UPSIDA

152 औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करेगा यूपीसीडा

429 0

कानपुर। योगी सरकार (Yogi Government) निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित ही नहीं कर रही बल्कि उनकी सुविधा और जरूरतों के लिए साधन भी उपलब्ध करा रही है। इसी क्रम में फरवरी में लखनऊ में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (यूआईजीएएस) के मद्देनजर निवेशकों को भूखंड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) प्रबंधन औद्योगिक भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है।

प्राधिकरण की ओर से भूखंडों की नीलामी निकाली गई है। झांसी, हरदोई, मथुरा, अमेठी, मऊ, गाजियाबाद, कानपुर देहात, झांसी, जालौन और हमीरपुर जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों में 152 औद्योगिक भूखंड नीलामी योग्य हैं। भूखंडों को चिह्नित करने के बाद आवेदन मांगे गए हैं।

13 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

UPSIDA के सीईओ मयूर माहेश्वरी के मुताबिक, 31 जनवरी से सुबह 10 बजे से ई-ऑक्सन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक लोग प्रपत्र डाउनलोड कर भर कर जमा कर सकते हैं। प्रपत्र डाउनलोड करने, कैटलॉग फीस, प्रोसेसिंग फीस व ईएमडी भुगतान करने की अंतिम तिथ नौ फरवरी शाम छह बजे तक रखी गई है।

GIS से बनेंगे रोजगार के लाखों नये अवसर, युवाओं के लिए अवसर: सीएम योगी

13 फरवरी को आवेदन शाम छह बजे तक जमा किया जा सकता है। 21 फरवरी को सुबह 10 बजे से औद्योगिक भूखंडों की ऑनलाइन ई नीलामी की प्रक्रिया शुरू होगी।

Related Post

CM Abhyudaya Yojana

यूपी के होनहारों को सुनहरे भविष्य की राह दिखा रही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

Posted by - May 24, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र भी अपनी प्रतिभा और प्रदेश सरकार की योजनाओं के दम पर…
akhilesh-yadav

फर्जी आंकड़े दे रही है योगी सरकार, UP को बना दिया ‘कोरोना प्रदेश’ : अखिलेश यादव

Posted by - April 26, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को भारतीय जनता…
AK Sharma

डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए फॉगिंग, एन्टी लार्वा का छिड़काव कराया जाए: एके शर्मा

Posted by - July 26, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने निर्देश दिये हैं कि सभी नगर निकायों…