उपराज्यपाल बैजल पर भड़के CM केजरीवाल

951 0

दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल एक बार फिर आमने सामने नजर आए। उपराज्यपाल की एक बैठक को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खूब भड़के और ट्वीट कर बैजल पर हमला बोला। उन्होंने लिखा- चुनी हुई सरकार की पीठ पीछे ऐसी समानांतर बैठक करना संविधान और सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के फैसले के खिलाफ है।

उन्होंने लिखा- हम एक लोकतंत्र हैं जनता ने मंत्रिपरिषद को चुना है, अगर कोई सवाल है तो आप अपने मंत्रियों से पूछिए अफसरों के साथ सीधी बैठक करने से बचें। लोकतंत्र की इज्जत कीजिए सर। दरअसल उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना के हालात और तैयारियों पर मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम एक लोकतंत्र हैं. जनता ने मंत्रिपरिषद को चुना है। अगर कोई सवाल है तो आप अपने मंत्रियों से पूछिए।  अफसरों के साथ सीधी बैठक करने से बचें। सर लोकतंत्र की इज्जत कीजिए। इससे पहले उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट कर कहा कि मुख्य सचिव, ACS (गृह और स्वास्थ्य), डिविजनल कमिश्नर, सचिव (स्वास्थ्य), DMRC के MD और अन्य अधिकारियों के साथ कोरोना के हालात और भविष्य की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।

देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर का कहर धीमा पड़ रहा है। कोविड महामारी पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए कहा था कि दिल्ली की आधी आबादी को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। दिल्ली में आज एक करोड़ टीके लग चुके हैं।  एक करोड़ कोरोना वैक्सीन 74 लाख लोगों को लगी है।  26 लाख को वैक्सीन को दोनों डोज लग चुकी है, जबकि बाकी लोगों को सिंगल डोज लगी है।

बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए गए MP के गृहमंत्री खुद ही फंस गए! करना पड़ा एयरलिफ्ट

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली की लगभग 2 करोड़ आबादी में से 1.5 करोड़ लोग 18 साल से अधिक उम्र के हैं और वे वैक्सीनेशन के पात्र भी हैं।  इस दौरान उन्होंने फिर से वैक्सीन की कमी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि हमारे पास रोजाना 3 लाख वैक्सीन लगाने की क्षमता है, लेकिन पर्याप्त मात्रा में हमें वैक्सीन नहीं मिल रही है।  केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन की कमी के चलते हम अपनी टीकाकरण की संख्या नहीं बढ़ा पा रहे हैं।

Related Post

pm modi

पीएम की वर्चुअल रैलियां : जीत का विश्वास या बीजेपी के कमजोर गढ़ों से बचाव

Posted by - April 23, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाकी बचे दो चरणों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामारी के मद्देनजर…

पेगासस जासूसी कांड पर क्यों चुप्पी की चादर तान रखी है राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने?- पत्रकार

Posted by - July 31, 2021 0
संसद से लेकर सड़क तक पेगासस स्पाइवेयर विवाद को लेकर बवाल मचा हुआ है, इस पर पत्रकार उत्तम सेनगुप्ता ने…
स्मृति ईरानी ने नामांकन दाखिल किया

रोड शो के बाद कलेक्ट्रेट पहुंची स्मृति ईरानी, किया पर्चा दाखिल

Posted by - April 11, 2019 0
अमेठी। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को टक्‍कर देने के लिए मैदान में उतरीं स्‍मृति ईरानी ने भी गुरुवार यानी आज…