UPPCL

विद्युत उपभोक्ताओं से सम्पर्क के लिए शुरू हुआ ‘फोन घुमाओ अभियान’

376 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL)  एवं सम्बन्धित वितरण निगम प्रदेश की विद्युत व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। इसी के तहत विद्युत उपभोक्तओं (Electricity Consumers) की समस्याओं के त्वरित निस्तारण, विद्युत कार्मिकों और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर सम्बन्ध तथा विद्युत आपूर्ति के सापेक्ष मूल्य प्राप्त करने के उद्देश्य से सितम्बर माह में ‘फोन घुमाओ’ (Phone Ghumao) अभियान प्रारम्भ किया गया है। यह अभियान 30 सितम्बर तक चलेगा।

ताकि बेहतर हो सके प्रदेश की विद्युत व्यवस्था

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) अध्यक्ष डा. आशीष गोयल (Ashish Goyal) के अनुसार, उपभोक्ता हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। उनसे विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्पर्क करके उनकी विद्युत सम्बन्धी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराएं। साथ ही उन्हें प्रेरित करें कि वे विद्युत उपयोग के सापेक्ष अपना विद्युत बिल (Electricity Bill) समय से जमा करें जिससे प्रदेश की विद्युत व्यवस्था और बेहतर बनाई जा सके। इस महत्वपूर्ण उद्देश्य के तहत यह अभियान प्रारम्भ किया गया है।

अधिकारी से लेकर संविदा कर्मी तक सभी करेंगे फोन

इस अभियान में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन (UPPCL) के अध्यक्ष, प्रबन्ध निदेशक, निदेशक तथा वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेशक प्रतिदिन 10 उपभोक्ताओं से फोन पर सम्पर्क करेगे। इसी तरह सभी डिस्काम के निदेशक तथा डिस्काम मुख्यालय पर तैनात समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी 15 उपभोक्तओं से सम्पर्क करेंगे।

इसी तरह मुख्य अभियन्ता वितरण, उपखण्ड अधिकारी वितरण तथा अवर अभियन्ता वितरण 30 उपभोक्तओं से फोन मिलाकर उनसे जानकारी प्राप्त करेंगे। साथ ही उन्हे समय से अपना विद्युत बिल जमा करने का आग्रह करेंगे। अधीक्षण अभियन्ता (वितरण) 35, अधिशाषी अभियन्ता वितरण 50, टेक्नीशियन तथा एसएसओ 50, संविदा कर्मी 20 तथा जोन, मण्डल, खण्ड, मुख्यालय पर तैनात समस्त अधिकरी एवं कर्मचारी 20 उपभोक्ताओं से फोन पर सम्पर्क करेंगे।

ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से मिला हुनर को सम्मान

अभियान को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए वितरण निगमों के प्रबन्ध निदेशकों को एक विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है। इसमें निर्देशित किया गया है कि अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराया जाए तथा नियमित अनुश्रवण किया जाए।

Related Post

Renu Devi

मिशन शक्ति- 4 : रेनू देवी ने दूध व्यवसाय से लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

Posted by - September 24, 2025 0
लखनऊ। ग्राम धर्मपुर, ब्लॉक रुद्रपुर, जिला देवरिया की रेनू देवी (Renu Devi ) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के…

वेंटीलेटर पर कल्याण सिंह, पूर्व सीएम की फिर बिगड़ी हालत

Posted by - August 20, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को देखने पहुंचे। वह अपने दिल्ली के दौरे से सीधे संजय…
UP Budget

योगी सरकार के बजट में शिक्षा का मान, आस्था का सम्मान और महापुरुषों पर अभिमान

Posted by - February 24, 2023 0
लखनऊ। योगीराज में सियासी परिवारों से नहीं, बल्कि आस्था के प्रतीकों व महापुरुषों से युवाओं का व्यक्तित्व निर्माण हो रहा…
CM Yogi

सीएम योगी ने श्रमिकों की जान बचाने वाले हर एक व्यक्ति को कहा धन्यवाद

Posted by - November 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तराखंड टनल रेस्क्यू (Uttarakhand Tunnel Rescue)  ऑपरेशन की सफलता पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Dhami) ने…