यूपी SI 2021 -28 साल की उम्र पार कर चुके अभ्यर्थियों को क्या मिलेगी आयुसीमा में छूट?

826 0

उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी का सपना संजोये हजारों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। बता दें कि इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2021 की दरोगा, प्लाटून कमांडर पीएसी और फायर स्टेशन ऑफिसर समेत 9,543 पदों पर निकली भर्ती में अभ्यर्थियों को आयुसीमा में छूट देने की मांग के संबंध में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार से जानकारी मांगी है।

इससे पहलेइलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस भर्ती बोर्ड को अधिकतम उम्र सीमा पार कर चुके उन अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया था जिन्होंने वैकेंसी के लिए निर्धारित 28 साल की अधिकतम उम्र सीमा पर कर ली थी।

दरअसल पुलिस भर्ती बोर्ड ने इन वैकेंसियों के लिए अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी है। जबकि बोर्ड ने पिछले तीन सालों से पुलिस विभाग के लिए भर्तियां ही नहीं निकाली, ऐसे में भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थी ऐसे ही ओवरएज हो गए।

वहीं, अपील करने वाले अभ्यर्थियों का तर्क है कि पुलिस बोर्ड ने 2016-17 से 2020 तक के खाली पदों के लिए भर्ती निकाली है। ऐसे में उन्हें आयुसीमा में छूट दी जानी चाहिए। इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड को निर्देश दिया गया कि जिन अभ्यर्थियों की उम्र एक जुलाई 2018 को 28 साल से ज्यादा नहीं थी उनके आवेदन पत्र स्वीकार कर लिए जाएं। हालांकि सरकार या भर्ती बोर्ड की तरफ से इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है।

Related Post

Kashi Tamil Sangamam

तमिलनाडु और काशी के मंदिरों की दिखी भव्यता, प्रदर्शनी में दिखे मशहूर कलाकार

Posted by - November 19, 2022 0
वाराणसी। उत्तर-दक्षिण भारत की सभ्यता, संस्कृति, भाषा, संगीत परंपरा को साझा करने के उद्देश्य से आयोजित काशी-तमिल संगमम (Kashi Tamil…
Yogi Adityanath-Dr. David Frawley

राजनीति का शुद्धिकरण कर रहे योगी आदित्यनाथः डॉ. डेविड फ्रॉले

Posted by - February 20, 2026 0
लखनऊ। अमेरिका के प्रख्यात वैदिक विद्वान डॉ. डेविड फ्रॉले ने राजधानी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) से मुलाकात की।…
Pharma Ratna-2025

Pharma Ratna–2025 में स्व. प्रो. मंजीत सिंह, प्रो. पी.एल. शर्मा और प्रो. वाई.के. गुप्ता को सम्मान

Posted by - November 22, 2025 0
“Empowering Young Minds to Transform Pharmacology for Viksit Bharat (Developed India)” विषय पर अंतर्राष्ट्रीय फार्माकोलॉजी सम्मेलन में सम्मान समारोह आयोजित…