5G Technonlogy

5जी तकनीक में स्किल्ड होंगे यूपी के युवा

378 0

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) उत्तर प्रदेश के युवाओं को नई और भविष्य की रोजगारपरक तकनीक में स्किल्ड बनाने के लिए नए-नए प्रोग्राम लेकर आ रही है। इसी क्रम में यूपी के युवाओं को 5G तकनीक की ट्रेनिंग दिए जाने के कार्यक्रम पर कार्य किया जा रहा है। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित इस प्रोग्राम के जरिए युवाओं को न सिर्फ ट्रेन्ड किया जाएगा, बल्कि उनके रोजगार की भी व्यवस्था की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि 5G टेक्नोलॉजी को भविष्य की टेक्नोलॉजी माना जा रहा है। प्रदेश सरकार का मानना है कि भविष्य में टेलीकॉम सेक्टर में 5जी तकनीक में ट्रेन्ड युवाओं की बड़े पैमाने पर जरूरत पड़ेगी। 5जी तकनीक हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और सेवाओं के पूरे टेलीकॉम इकोसिस्टम को बदल देगी, जो आईओटी, एम2एम कम्युनिकेशन और एज कंप्यूटिंग जैसी अन्य भविष्य की टेक्नोलॉजी के एग्जिक्यूशन के लिए महत्वपूर्ण होगी। योगी सरकार भविष्य की इसी जरूरत की पूर्ति के लिए अभी से एक्टिव हो गई है और प्रदेश के युवाओं को 5जी में सक्षम बनाकर उनके रोजगार का प्रबंध करने का प्रयास कर रही है।

5 जिलों में जल्द हो सकती है शुरुआत

प्रदेश के युवाओं को 5जी में सक्षम बनाने से संबंधित इस प्रोग्राम का उद्देश्य अभ्यर्थियों को ट्रेन्ड करने के साथ-साथ 5G टेक्नोलॉजी से संबंधित जॉब रोल्स में जगह दिलाना (रोजगार दिलाना) भी है। प्रस्तावित लक्ष्य के अनुसार, इस कार्यक्रम के अंतर्गत 8 माह में 1000 या इससे अधिक अभ्यर्थियों को ट्रेन्ड और जॉब दिलाना है। संभावना है कि लखनऊ, कानपुर, गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, आगरा, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में से किन्हीं 5 जिलों में इस प्रोग्राम की शुरुआत जल्द की जा सकती है।

3 कोर्सेज पर 2.8 करोड़ से अधिक खर्च का अनुमान

प्रस्ताव के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत 3 कोर्सेज का संचालन किया जा सकता है। इसमें पहला टेलीकॉम रिगर -5G और लीगेसी नेटवर्क्स, दूसरा टेक्नीशियन 5जी- एक्टिव नेटवर्क इंस्टॉलेशन और तीसरा प्रोजेक्ट इंजीनियर – 5G नेटवर्क्स है। इन तीनों कोर्सेज पर कुल 2.8 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होने का अनुमान है।

कार्यकर्ताओं के परिश्रम और पार्टी विचारधारा की जीत: सीएम योगी

टेलीकॉम रिगर-5G एंड लीगेसी नेटवर्क्स के तहत 450 घंटे 360 अभ्यर्थियों को स्किल्ड बनाया जाएगा। इसमें प्रत्येक अभ्यर्थी पर 22 हजार से ज्यादा राशि खर्च होगी और कुल करीब 80 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसी तरह टेक्नीशियन 5G का कोर्स 570 घंटे संचालित होगा, जिसमें 360 अभ्यर्थियों पर कुल एक करोड़ से अधिक राशि खर्च होगी। इसी तरह प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए 660 घंटे का कोर्स प्रस्तावित है, जिसमें 280 अभ्यर्थियों पर 90 लाख से अधिक राशि के खर्च का अनुमान है।

5 चरणों में कंप्लीट होगी इंप्लीमेंट स्ट्रेटजी

इस पूरे कार्यक्रम को इंप्लीमेंट किए जाने के लिए भी स्ट्रेटजी तैयार की गई है। इसके तहत 5 चरणों में ट्रेनिंग से लेकर रोजगार प्रदान करने तक का पूरी योजना साझा की गई है। सबसे पहले कोर्सेज के लिए युवाओं को आकर्षित किया जाएगा। इसके बाद युवाओं की प्री और पोस्ट इनरोलमेंट काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद उनकी मॉनीटरिंग और इवैल्यूएशन किया जाएगा। चौथे चरण में युवाओं को प्लेसमेंट सपोर्ट प्रदान किया जाएगा, जबकि पांचवें और अंतिम चरण में युवाओं की मेंटरिंग के साथ-साथ सपोर्ट फीडबैक की सुविधा प्रदान की जाएगी।

Related Post

Vibhu Bajpai

शैक्षिक महाकुंभ में सम्मानित होंगी शास्त्रीय नृत्यांगना विभू बाजपेई

Posted by - September 14, 2022 0
लखनऊ। शैक्षिक महाकुम्भ में लखनऊ की शास्त्रीय नृत्यांगना विभू बाजपेई (Vibhu Bajpai) को सम्मानित किया जायेगा। राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित हमारे शहर…
Disability Pension Scheme

बेसहारा बच्चों की पालनहार बन रही योगी सरकार, स्पॉन्सरशिप योजना से खिल रहा बचपन

Posted by - October 5, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ (CM Yogi) उत्तर प्रदेश के कमजोर और वंचित बच्चों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। योगी…
Startup

स्टार्टअप इकोसिस्टम : यूपी में स्टार्टअप्स को लगातार मिल रही उड़ान

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में स्टार्टअप (Startups) इकोसिस्टम का परिदृश्य लगातार व्यापक होता जा रहा…
Sangeet Natak Akademi awards announced

संगीत नाटक अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा, विभिन्न विधाओं के कलाकार होंगे सम्मानित

Posted by - March 16, 2026 0
लखनऊ। राज्य में संगीत, नृत्य, नाटक एवं लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रसार के लिए समर्पित संगीत नाटक अकादमी,…