Solar

अगले पांच साल में 22 हजार मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन करेगा यूपी

512 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने सौर ऊर्जा नीति-2022 (Solar Power Policy) को मंजूरी दी है जिसके तहत अगले पांच साल में सौर ऊर्जा परियोजनाओं से 22 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तर प्रदेश सौर ऊर्जा नीति-2022 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने निजी आवासों पर नेट मीटरिंग व्यवस्था के साथ ग्रिड संयोजित सोलर सिस्टम की स्थापना पर केन्द्रीय वित्तीय सहायता के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा 15 हजार रूपये प्रति किलोवॉट, अधिकतम 30,000 रुपये प्रति उपभोक्ता के राज्य अनुदान की अनुमन्यता को भी स्वीकृति दी है।

सौर ऊर्जा नीति जारी होने की तिथि से प्रभावी होगी तथा पांच साल वर्ष की अवधि तक अथवा राज्य सरकार द्वारा नई नीति अधिसूचित करने की अवधि से, जो भी पूर्व हो, तक लागू रहेगी। इस अवधि में प्रत्येक वर्ष 800 करोड़ रुपये अनुदान तथा पांच वर्षाें में चार हजार करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।

सौर ऊर्जा नीति के तहत उत्तर प्रदेश में आगामी पांच वर्षाे में सौर ऊर्जा परियोजनाओं से 22 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सोलर पार्क की स्थापना से 14 हजार मेगावॉट, सोलर रूफटॉप (आवासीय क्षेत्र) से 4,500 मेगावॉट, सोलर रूफटॉप (गैर-आवासीय संस्थान) से 1,500 मेगावॉट तथा पी0एम0 कुसुम योजना घटक सी-1 एवं सी-2 से 2,000 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य सम्मिलित है। नीति के क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा) को नोडल एजेंसी नामित किया गया है।

पांच मेगावाट अथवा उससे अधिक क्षमता के स्टोरेज सिस्टम के साथ स्थापित सोलर पार्कों को 2.5 करोड़ रुपये प्रति मेगावाट की दर पूँजीगत उपादान उपलब्ध कराया जायेगा। इससे सौर ऊर्जा को स्टोर करके पीक लोड के समय विद्युत आपूर्ति की जा सकेगी। स्टोरेज सिस्टम के साथ सोलर पार्कों की स्थापना को प्रोत्साहित करने वाला उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य बनेगा।

प्रदेश में अनावासीय भवनों जैसे कि सरकारी भवन तथा सभी प्रकार के सरकारी अथवा गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों की छतों पर सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना करके 1500 मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। इस श्रेणी के अनावासीय भवनों की छतों पर स्थापित सोलर रूफटॉप सिस्टम पर भी नेटमीटरिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

अन्य श्रेणी के अनावासीय भवनों की छतों पर स्थापित सोलर रूफटॉप सिस्टम पर भी उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के निदेशों के अधीन नेट बिलिंग की सुविधा भी शीघ्र अनुमन्य होगी।

Related Post

हर घर राशन योजना को केंद्र की नामंजूरी, केजरीवाल- भारत चांद पर पहुंचा, आप तीसरी मंजिल पर अटके

Posted by - June 23, 2021 0
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार की ओर से घर-घर राशन योजना पर रोक लगाने के लिए निशाना…
CM Yogi started cleanliness drive on Sangam coast

मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने संगम तट पर प्रारंभ किया स्वच्छता अभियान

Posted by - February 27, 2025 0
महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार सुबह महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की औपचारिक पूर्णाहुति के लिए प्रयागराज पहुंचे।…
Bihar Panchayati Raj Minister

बिहार: पंचायती राज मंत्री ने अपने बर्ताव के लिए विधानसभा अध्यक्ष से मांगी माफी

Posted by - March 17, 2021 0
पटना। बिहार विधानसभा में पंचायती राज मंत्री (Bihar Panchayati Raj Minister) सम्राट चौधरी (Samrat Choudhry) ने अपने बर्ताव के लिए…
बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक

बाबरी एक्शन कमेटी की बैठक में अयोध्या मामले में आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

Posted by - November 16, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब बाबरी एक्शन कमेटी अगले कदम पर…