Maha Kumbh

मेला क्षेत्र में शिविरों को मिलेंगी सभी सुविधाएं, तीन-तीन बार किया जाएगा सत्यापन

250 0

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी योगी सरकार यहां मेला क्षेत्र में लगने वाले शिविरों को भी तमाम तरह की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। इसमें शौचालय से लेकर पीने योग्य पानी की आपूर्ति और बिजली आपूर्ति जैसी आवश्यक सेवाएं भी सम्मिलित हैं। सुविधा पर्ची के माध्यम से यह सभी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं, इसको लेकर योगी सरकार ने पारदर्शी प्रक्रिया के तहत सत्यापन की व्यवस्था की है। हालांकि, इसे और मजबूती देने के लिए मेला प्राधिकरण की ओर से सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया है कि वे पूरे मेला के दौरान तीन बार सभी संस्थाओं का सत्यापन करेंगे, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें वे सभी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं जिसकी उन्हें आवश्यकता है। ये तीनों सत्यापन अलग-अलग समय में किए जाएंगे।

पूरे 45 दिन चलेगी सत्यापन की प्रक्रिया

प्रयागराज मेला प्राधिकरण द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि भूमि और सुविधा आवंटन सॉफ्टवेयर में जितनी संस्थाओं को भूमि और सुविधाओं का आवंटन हुआ है, उनका समय सारणी के अंतराल पर कम से कम तीन बार सत्यापन कर अपडेट किया जाए। पहले सत्यापन 12 जनवरी से 4 फरवरी के मध्य किया जाना निर्धारित है, जबकि दूसरा 5 फरवरी से 12 फरवरी के मध्य और तीसरा सत्यापन 13 फरवरी से 26 फरवरी के मध्य किया जाएगा।

इसमें संस्था का नाम, औसतन कल्पवासियों की संख्या, संस्था द्वारा किए गए भंडारों तथा भंडारों में प्रतिभागियों की संख्या, संस्था द्वारा किए गए प्रवचनों की संख्या, संस्था में अनुमानित आगंतुकों की संख्या और संस्था द्वारा कितनी अवधि के लिए शिविर लगाया गया जैसे विवरण का सत्यापन किया जाएगा। इस तरह 45 दिन चलने वाले मेला के दौरान पारदर्शी तरीके से सत्यापन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

सॉफ्टवेयर में फीड किया जाएगा डाटा

इस सत्यापन का उद्देश्य यही है कि जिन संस्थाओं को भूमि एवं सुविधाएं आवंटित की गई हैं, उनके द्वारा दिए प्रस्ताव के क्रम में गतिविधियां हो रही हैं कि नहीं, इससे उनका सत्यापन हो जाएगा तथा उन संस्थाओं का अपडेट भी सॉफ्टवेयर पर फीड हो जाएगा। यही नहीं, संस्थाओं को सुविधाओं एवं अन्य के संबंध में डाटा ड्रिवेन सिस्टम किए जाने में भी आसानी होगी।

इसके अलावा सुविधा पर्ची में क्षेत्रफल एवं सुविधा का उपयोग दिए गए व्यवस्थानुसार हो रहा है अथवा नहीं, अनुबंधित आपूर्तिकर्ताओं द्वारा कार्य पूर्ण किया गया है या नहीं, यह भी पता चल सकेगा जिससे भुगतान की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की जा सकेगी।

Related Post

CM Yogi

मोईद खान के भक्तों को नहीं, मिल्कीपुर से राष्ट्रवादियों को चुनाव जिताना हैः सीएम योगी

Posted by - January 24, 2025 0
अयोध्या: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर व अन्य महापुरुषों का विरोध…
CM Yogi

कन्नौज के दिव्यांग पुजारी ने मंदिर न बनने देने की सीएम योगी से की शिकायत

Posted by - May 27, 2025 0
गोरखपुर। कन्नौज जिले के दिव्यांग पुजारी गोपालदास ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने वितरित पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी

Posted by - August 28, 2022 0
शाहजहांपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशों के क्रम में बरेली मण्डल के प्रभारी मंत्रीगण, नगर विकास एवम्…
CM Yogi

भदोही ने हस्तशिल्प से प्रदेश व देश को पहचान दिलाई: सीएम योगी

Posted by - June 23, 2025 0
भदोही: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को भदोही पहुंचे। उन्होंने यहां जनप्रतिनिधियों के साथ जनपद के विकास कार्यों की…
Keshav Maurya met Governor Shiv Pratap Shukla

केशव प्रसाद मौर्य ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Posted by - February 13, 2026 0
लखनऊ/प्रयागराज: आज सर्किट हाउस, प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya ) ने हिमाचल प्रदेश…