ISO 9001-2015

यूपी के गांव को मिला आईएसओ 9001-2015 प्रमाणपत्र

434 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के निर्देश पर प्रदेश के गांवों को स्मार्ट विलेज (Smart Village) के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा ब्लॉक के शहजादपुर कनैनी ग्राम को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सामाजिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठित ISO 9001-2015 प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘यूनाइटेड एक्रेडेशन मैनेजमेंट लाइसेंसिंग सविर्सेज’ की ओर से ग्राम शहजादपुर कनैनी को ये प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है।

इसके अंतर्गत गांव को यह कहते हुए प्रमाणित किया है कि ग्राम पंचायत की ओर से प्रदान की जाने वाली सामाजिक सेवाएं उसके मानक ISO 9001-2015 (गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली) के अनुसार हैं। ये प्रमाणपत्र तीन साल के लिए वैध होगा।

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश के सभी गांवों में विश्वकर्मा संकुल के निर्माण के निर्देश दिये हैं, जिसके बाद हर गांव के पास अपना मॉल होगा, जहां गांव में विभिन्न श्रम से जुड़े लोग अपने अपने उत्पाद को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित करते हुए उसे बेच भी सकेंगे।

Related Post

बीएल संतोष के सहायक के दुर्व्यवहार से पं. दीनदयाल उपाध्याय के प्रपौत्र खफा

Posted by - May 28, 2021 0
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के अखिल भारतीय  संगठन  महामंत्री बीएल संतोष के सहायक अरुण भिंडे के व्यवहार से भारतीय जनता…
Keshav Prasad Maurya

लोकसभा अध्यक्ष एवं उपसभापति का जमीनी राजनीति और संगठनात्मक ढांचे का अनुभव बहुत व्यापक – उप मुख्यमंत्री

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ: आज लखनऊ स्थित विधान भवन में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह के गरिमामयी अवसर पर…
CM Yuva Help Desk

योगी सरकार की बड़ी पहल, 25 जनपदों में एक साथ हुआ सीएम युवा हेल्प डेस्क का आयोजन

Posted by - January 20, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण…