पंजाब से लड़की को अगवा कर लाए यूपी, 5 महीने से नशा देकर…

588 0

फतेहपुर: यूपी (UP) के फ़तेहपुर (Fatehpur) जिले में थाना कोतवाली पुलिस ने पंजाब (Punjab) से अगवा की गई लड़की को बाकरगंज (Bakrganj) के एक मकान से नशे की हालत में बरामद किया है। बुलंदशहर (Bulandshahr) के रहने वाले एक युवक पर आरोप है कि पांच महीने पहले लड़की को अगवा कर फ़तेहपुर लाया था और उसे कमरे में बंधक बना कर रखा था। पुलिस ने लड़की के साथ ही दो युवकों को भी हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की पंजाब प्रांत के फाजिल्का जिले के जलालाबाद थाना इलाके की रहने वाली है, पीड़िता के भाई ने बताया कि 5 महीने पहले उसकी बहन जॉब करने के लिए घर से निकली, तभी एक युवक उसे बहला फुसलाकर अगवा कर लिया था।

इस मामले में उन्होंने जलालाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, फिर एक दिन उनके पिता के मोबाइल पर अचानक दो टेक्स्ट मैसेज आए, जिसमें लिखा था कि पापा मुझे यूपी के फ़तेहपुर जिले में एक कमरे में कैद करके रखा गया। प्लीज मुझे यहां से जल्दी ले जाओ। इसके साथ ही मैसेज में यह भी लिखा था कि कॉल मत करना नहीं तो ये लोग मुझे यहां से हटा देंगे।

यह भी पढ़ें: एके शर्मा ने अधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, दिए सख्त निर्देश

इसके बाद लड़की का भाई अपने रिस्तेदारो के साथ फ़तेहपुर पहुंचा और थाना कोतवाली पुलिस को जिस नंबर से मैसेज आया था वो नंबर दिया। पुलिस ने मोबाइल नंबर को ट्रेस करते हुए बाकरगंज इलाके के एक मकान से लड़की को बरामद कर लिया और साथ ही उसके साथ मौजूद दो लड़कों को भी हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खुशखबरी! डीमैट अकाउंट खुलवाने के लिए इस बैंक में नहीं देनी होगी कोई फीस

Related Post

PM Modi

मां सरस्वती का दुग्धाभिषेक कर पीएम ने ‘निर्मल-अविरल जलधारा’ के संकल्प को किया साकार

Posted by - December 13, 2024 0
महाकुम्भनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को तीर्थराज प्रयागराज में संगम तट पर पूजन-अर्चन तथा अक्षय वट, बड़े…
MLAs immersed in the devotion of Ramlalla

प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार

Posted by - February 11, 2024 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी…
AK Sharma

एक साल, कई मिसाल: एके शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता हेतु दैनिक सफ़ाई पर ज़ोर

Posted by - March 28, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) के नेतृत्व में स्वच्छता हेतु दैनिक सफ़ाई पर ज़ोर…
Yogi government will give platform to school children in Maha Kumbh

स्कूली बच्चों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण, महाकुम्भ में मंच देगी योगी सरकार

Posted by - January 16, 2025 0
लखनऊ/महाकुम्भ नगर: योगी सरकार न सिर्फ बॉलीवुड, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, बल्कि स्कूली बच्चों को भी महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अंतरराष्ट्रीय मंच…