E-Buses

एसी बसों को दुरुस्त करेगा यूपी रोडवेज

373 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बसों (Buses) के रखरखाव सुधारने व इससे जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। मौसम के मद्देनजर गर्मियों में वातानुकूलित बसों (AC Buses) की व्यवस्था सुदृढ़ कराने को भी कहा गया है। योगी सरकार यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सफाई पर भी विशेष नजर रख रही है।

फील्ड में जाकर की पड़ताल

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के निर्देश पर परिवहन निगम के अफसरों ने बुधवार को फील्ड में बसों की हकीकत परखी। योगी सरकार का निर्देश है कि गर्मियों के मौसम में यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कोच फैन, पर्दों व आपातकालीन द्वार सील न होने से गर्म हवा आने की परेशानी यात्रियों को न हो। खासतौर पर बसों के एसी (AC Buses) सुव्यवस्थित होने चाहिए।

सभी व्यवस्था सुधारनी होगी

योगी सरकार (Yogi Government) की ओर से समस्त सेवा प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को 15 जून तक समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि मौसम के मद्देनजर बसों में लगे वातानुकूलित संयंत्रों का मेंटिनेंस कराने, वातानुकूलित बसों (AC Buses) में लगे पर्दों को ठीक कराने एवं यात्री कोच को एयरटाइट कराने के निर्देश दिए गए। वातानुकूलित बसों की सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

Related Post

Banarasi Saree

बनारसी साड़ी पर दिखेंगे काशी के घाट, नंदी, त्रिशूल और संस्कृत के श्लोक

Posted by - September 10, 2023 0
वाराणसी। काशी के प्राचीन, पारंपरिक हस्तशिल्प व आधुनिक उत्पाद ग्रेटर नोएडा में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में जलवा बिखेरने…
Kashi

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी रेवती नक्षत्र में खास मुर्हूत

Posted by - December 13, 2021 0
श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेवती नक्षत्र में भार्गव मुहूर्तानुसार श्लेषा नाड़ी…
CM Yogi

माफिया अतीक से मुक्त भूमि पर बने आवासों का सीएम योगी ने किया लोकार्पण, लाभार्थियों को सौंपी चाबी

Posted by - June 30, 2023 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज के लूकरगंज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से…