UP Roadways

यूपी के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने में यूपी रोडवेज बन रही मददगार

240 0

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है। यूपी रोडवेज (UP Roadways) इन आगंतुकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बढ़ चढ़कर अपनी सेवा दे रहा है। बड़ी संख्या में रोडवेज बसें सरकार की तरफ से इसके लिए निरंतर सेवा में हैं।

मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा स्नान पर्व में लाखों यात्रियों को रोडवेज ने दी सेवा

प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में गुरुवार तक 10 करोड़ से ज्यादा त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। प्रदेश की योगी सरकार इन्हें सकुशल सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रही। यूपी रोडवेज (UP Roadways) ने इसमें अपना अहम योगदान दिया है। यूपी रोडवेज में प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एम के त्रिवेदी बताते हैं कि महा कुम्भ के दो प्रमुख स्नान पर्वों पर यूपी रोडवेज ने 7 लाख 13 हजार 935 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद दी है।

इसमें पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा में 3 लाख 50 हजार 935 यात्रियों को रोडवेज ने सेवा दी है। इसके साथ ही मकर संक्रांति स्नान पर्व पर 3 लाख 63 हजार 10 लोगों को रोडवेज ने अपनी सेवा दी है। रोडवेज ने पौष पूर्णिमा में 3018 बसों को इसके लिए लगाया। मकर संक्रांति में यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज को अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी। इस पर्व पर 3113 रोडवेज बसों ने महाकुंभ में अपनी सेवा दी।

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए अब रोडवेज (UP Roadways) ने कसी कमर

प्रयागराज महा कुम्भ का मौनी अमावस्या का अमृत स्नान सबसे बड़ा स्नान पर्व है। इसे सकुशल संपन्न कराना प्रशासन और रोडवेज दोनो के लिए बड़ी चुनौती है। महा कुम्भ प्रशासन का अनुमान है कि इस अमृत स्नान पर्व पर 10 करोड़ से अधिक लोग महा कुम्भ में आस्था की डुबकी लगा सकते हैं।

इन 10 करोड़ में 15 से 20 लाख लोग रोडवेज (UP Roadways) के जरिए महा कुम्भ पहुंच सकते हैं। इनके लिए यूपी रोडवेज अपनी रणनीति बनाने के लगा हुआ है ताकि सुगम और व्यवस्थित तरीके से आगंतुकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

Related Post

Two killed in sewer cleaning

सीवर सफाई के दौरान बाप-बेटे की मौत: आश्रितों को 30 लाख मुआवजे का ऐलान, कंपनी करेगी भुगतान

Posted by - May 2, 2024 0
लखनऊ। लखनऊ में रेजीडेंसी के पास बुधवार को सफाई के लिए उतरे बाप-बेटे की मौत के मामले में विभाग ने…
Kashi Vishwanath Dham

मार्च माह में बाबा विश्वनाथ धाम में रिकॉर्ड आय, 11 करोड़ 14 लाख रूपये का चढ़ावा

Posted by - April 3, 2024 0
वाराणसी। भव्य और विस्तारित श्री काशी विश्वनाथ दरबार (Kashi Vishwanath Dham)  में रिकार्डतोड़ श्रद्धालुओं के आने के साथ मंदिर के…

कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्यारों को मिले फांसी की सजा – साध्वी प्राची

Posted by - October 24, 2019 0
सीतापुर। कमलेश तिवारी के परिजनों से मिलने के लिए भाजपा नेता साध्वी प्राची ने सीतापुर पहुची वहां उन्होंने कहा उन्होंने…
Bhamashah Jayanti

भव्य आयोजनों के जरिए ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती

Posted by - September 18, 2023 0
लखनऊ । देश की आन-बान शान रहे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की बहादुरी के किस्से-कहानियों की बात करते लोग आज भी…
Gorakhnath,cm

गोरखनाथ मंदिर में भी भजन प्रसारण हुआ धीमा, सीएम के निर्देश का सभी ने किया स्वागत

Posted by - April 21, 2022 0
लखनऊ: देश में सांप्रदायिक सौहार्द का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री कृष्ण जन्मभूमि (Shri Krishna Janmabhoomi) से लाउडस्पीकर…