Vikas Dubey

विकास दुबे एनकाउंटर: UP पुलिस को मिली क्लीन चिट

790 0
लखनऊ। कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसवालों की हत्या कर सुर्ख़ियों में आए गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर मामले (Vikas Dubey Encounter Case) में यूपी पुलिस को क्लीन चिट मिल गई है। सूत्रों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस बीएस चौहान कमेटी को यूपी पुलिस के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिला है। 8 महीने चली जांच में कमेटी को एक भी ऐसा गवाह नहीं मिला जिससे साबित हो सके कि एनकाउंटर फर्जी था।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस बीएस चौहान कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट में यूपी पुलिस को क्लीन चिट दे दी है। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान जस्टिस बीएस चौहान ने कई पुलिसकर्मियों से घंटों पूछताछ की, लेकिन कमेटी को एक भी पुख्ता सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि एनकाउंटर फर्जी था। जांच कमेटी की इस रिपोर्ट के बाद यूपी पुलिस ने राहत की सांस ली है।

जानें क्या था मामला

गौरतलब है कि 2 जुलाई 2020 की रात चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस शूटआउट में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने विकास दुबे के चार गुर्गों को मुठभेड़ में मार गिराया था, लेकिन मुख्य आरोपी विकास दुबे फरार चल रहा था। 9 जुलाई को विकास दुबे ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उज्जैन से वापस लाते समय पुलिस की गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे पुलिस की पिस्टल लेकर भागा, पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और विकास दुबे की मुठभेड़ में मौत हो गई।

Related Post

राहुल गाँधी - मेनका गाँधी

लोकसभा चुनाव 2019: चाची मेनका के वार का जवाब आज देंगे राहुल गांधी

Posted by - April 22, 2019 0
सुल्तानपुर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार चाची मेनका गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर में सोमवार यानी आज चुनाव प्रचार करेंगे।…
Biodiversity

रंग लाया योगी सरकार का प्रयास, उत्तर प्रदेश में पाई गईं सर्वाधिक डॉल्फिन

Posted by - March 3, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) का प्रयास रंग लाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को गुजरात के गिर…
cm yogi

370 उत्कृष्ट ग्राम पंचायतों का मिला मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

Posted by - June 2, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने शुक्रवार को यहां विकास के पैमाने पर खरी उतरने वाली 370 उत्कृष्ट ग्राम…