यूपी पुलिस ने उन्नाव कांड का किया राजफाश, दो युवक गिरफ्तार

935 0

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नव में दो किशोरियों की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में पुलिस ने शुक्रवार शाम राजफाश करने का दावा किया है। पुलिस का कहना है कि उन्नाव कांड में प्रेम संबंधों का मामला सामने आया है। पुलिस ने विनय समेत दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपित नाबालिग है।

पुलिस का कहना है कि पड़ोसी गांव का युवक विनय तीनों किशोरियों में से एक से प्रेम करता था। उसने मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन किशोरी ने मना कर दिया था। इसके बाद बुधवार को विनय ने किशोरी को मिलने बुलाया। वह चिप्स और पानी लेकर अपने एक दोस्त के साथ खेत में पहुंचा। किशोरियां भी चिप्स लेकर पहुंची थींं। पहले सबने मिलकर नमकीन और चिप्स खाए। उसके बाद विनय द्वारा लाया गया पानी पीया। पानी में जहर मिलाया गया था। युवक वह पानी सिर्फ एक किशोरी को पिलाना चाहता था जिससे वह प्रेम करता था, लेकिन तीनों किशोरियों ने जबरन वह पानी पी लिया। इससे दो किशोरियों की मौत हो गई और दूसरी अचेत हो गई। पुलिस ने विनय समेत दोनों युवकों को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपित नाबालिग है।

Related Post

IGRS Portal

आईजीआरएस की अप्रैल की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी, योगी सरकार के विकास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतार रहे

Posted by - May 10, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पिछले नौ वर्षों से समग्र विकास की दिशा में…
CM Yogi

आज नौकरियों में भाई-भतीजावाद नहीं, पारदर्शी चयन होता है: सीएम योगी

Posted by - April 22, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज (शनिवार) यहां सिग्नेचर बिल्डिंग में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के…
Obra-C Thermal Power Plant

सस्ती बिजली के साथ ही प्रदेश में बढेंगे रोजगार के अवसर

Posted by - February 3, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री मोदी के आशीर्वाद व मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विद्युत के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की…