BJP

UP MLC Election: BJP ने जारी की उम्‍मीदवारों की लिस्ट, अपर्णा यादव का नाम गायब

628 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के लिए सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 9 उम्‍मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। इन सभी की लिस्ट जारी कर दी है। उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya), जसवंत सैनी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जेपीएस राठौर, नरेंद्र कश्यप, दानिश आज़ाद, बनवारी लाल दोहरे और मुकेश शर्मा का नाम शामिल है। एमएलसी चुनाव (MLC Election) के लिए सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुईं अपर्णा यादव का भी नाम चर्चा में था, हालांकि अंतिम लिस्ट में उनका नाम लिस्ट में नहीं दिखा।

Image

योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव मौर्या, मंत्री जेपीएस राठौर, भूपेंद्र चौधरी, दानिश आजाद, नरेंद्र कश्यप, जसवंत सैनी और दयालू का एमएलसी (MLC) टिकट पहले ही पक्का माना जा रहा था। योगी मंत्रिपरिषद में शामिल ये सभी सदस्य फिलहाल किसी भी सदन के सदस्य नहीं है। ऐसे में इनके लिए विधान परिषद की सदस्यता हासिल करना अनिवार्य है।

PUBG के लत से बेटे ने ली मां की जान, शव पर डालता रहा रूम फ्रेशनर

वहीं बाकी बची दो सीटों के लिए बीजेपी नेता प्रियंका रावत, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य और अपर्णा यादव का नाम चर्चा में था। इनमें से एमएलसी सीट के लिए अपर्णा यादव की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही थी। अपर्णा सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की भाभी लगती हैं और वह हालिया विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। तब ऐसी अटकलें थी कि उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया जा सकता है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में अनुमान था बीजेपी उन्हें विधान परिषद तो जरूर भेजेगी, हालांकि यहां उन्हें कोई खुशखबरी फिलहाल नहीं मिली है।

बता दें कि सभी एमएलसी सीटों पर 20 जून को मतदान होने वाला है, जिसका नतीजा भी उसी दिन आ जाएगा। इसके लिए 9 जून को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है।

रसखान की समाधि पर पहुंचे सीएम योगी, लिखा- भक्ति जाति-पाति नहीं देखती

Related Post

पीएम मोदी ने किया स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 का शुभारंभ, कहा- ये योजना बापू की सोच से प्रेरित

Posted by - October 1, 2021 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को शहरों को कचरा मुक्त बनाने के लिए स्‍वच्‍छ भारत मिशन के दूसरे…
Jyotiraditya Scindia, Sachin Pilot

संगम में स्नान करना मोक्ष प्राप्ति जैसा अनुभव : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Posted by - February 13, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा स्थित त्रिवेणी संगम स्थली पर आयोजित हो रहे अबतक के सबसे बड़े धार्मिक-सांस्कृतिक समागम…
CM Yogi

विद्यालयों में सुविधाओं के साथ ही कार्यक्रमों की प्रगति परखेगी योगी सरकार

Posted by - July 1, 2023 0
लखनऊ। ग्रीष्मकालीन अवकाश के स्कूल खुलने से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) तैयारियों में जुट गयी है। सरकार ने…