UP Minister Anand Swaroop Shukla
लखनऊ । यूपी में कोरोना संक्रमण (Corona Positive) भयावह रूप लेता जा रहा है। प्रदेश में हर रोज हजार से ज्यादा संक्रमित सामने आ रहे हैं। यूपी सरकार में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला (Anand Swaroop Shukla) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसके अलावा, उद्योगपति सहाराश्री सुब्रत राय (Subrat Roy) भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला (Anand Swaroop Shukla) ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखने पर उन्होंने जांच करवाई जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हैं वो अपनी जांच करवा लें।
वहीं, सहाराश्री सुब्रत राय Subrat Roy) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सहारा इंडिया परिवार के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया कि सहारा इंडिया परिवार के मैनेजिंग वर्कर व चेयरमैन सहाराश्री सुब्रत रॉय (Subrat Roy) सहारा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।
