tourists

सैलानियों को भाया उत्तर प्रदेश, 2023-24 में टाइगर रिजर्व में बढ़ी पर्यटकों की संख्या

285 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सैलानियों (Tourists) को खूब भा रहा है। पर्यटन सत्र 2023-24 में उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व (Tiger Reserve) में पर्यटकों की संख्या में काफी वृद्धि हुई। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष भारतीयों के साथ ही बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी उत्तर प्रदेश पहुंचे। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 36 हजार से अधिक पर्यटक उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व में आनंद लेने पहुंचे। पर्यटकों की आमद देखते हुए पर्यटन सत्र 10 दिन और बढ़ा दिया गया। 15 नवंबर से प्रारंभ हुए पर्यटन सत्र को पहले 15 जून तक चलाने की घोषणा हुई थी, पर अब इसकी अवधि बढ़ाकर 25 जून तक कर दी गई है।

टाइगर रिजर्व में बढ़ी पर्यटकों (Tourists)  की संख्या

2022-23 की अपेक्षा 2023-24 (14 जून) तक उत्तर प्रदेश के टाइगर रिजर्व में पर्यटकों (Tourists)  की संख्या में काफी वृद्धि हुई। दुधवा टाइगर रिजर्व में 2022-23 में 41815 भारतीय और 137 विदेशी पर्यटक आए थे। 2023-24 में यह संख्या बढ़कर क्रमशः 56770 और 292 हो गई। पीलीभीत में 2022-23 में 23525 और 54 विदेशी पर्यटक पहुंचे थे। 2023-24 में यहां 38183 भारतीय और 164 विदेशी पर्यटकों ने वन्यजीवों व क्षेत्रों का आनंद उठाया।

अमानगढ़ में पिछले वर्ष 3066 भारतीय और दो विदेशियों की अपेक्षा इस वर्ष 4084 भारतीय और छह विदेशी पर्यटकों की संख्या दर्शाई गई। रानीपुर टाइगर रिजर्व में 2022-23 में 4180 भारतीय पर्यटक पहुंचे थे। 2023-24 में यहां आने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या 9170 रही।

इस वर्ष 36 हजार से अधिक पर्यटकों (Tourists) की बढ़ी संख्या

योगी सरकार ने यूपी को पर्यटन के नए केंद्र के रूप में स्थापित किया है। योगी सरकार के कुशल मार्गदर्शन में यह देश के सर्वश्रेष्ठ वन क्षेत्रों में शामिल हैं। इस कारण यहां सैलानियों का आकर्षण बढ़ा है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2022-23 की अपेक्षा 2023-24 में अब तक लगभग 36 हजार पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। दुधवा टाइगर रिजर्व में इस वर्ष 15110 पर्यटक बढ़े हैं। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 14,768 पर्यटकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में 1022 और रानीपुर टाइगर रिजर्व में 4990 पर्यटक बढ़े हैं।

अब 25 जून तक उठा सकेंगे आनंद

मौसम को देखते हुए वन विभाग की ओर से इस वर्ष टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 10 दिन और बढ़ा दिया गया। 15 नवंबर 2023 से पर्यटन सत्र प्रारंभ हुआ था। पहले यह सत्र 15 जून तक ही चलना था, पर अब 25 जून तक इसे बढ़ा दिया गया है। इससे पर्यटन उद्योग से जुड़े समस्त लोगों को रोजगार के और अधिक अवसर प्राप्त होंगे। प्रदेश के चारों टाइगर रिजर्व पीलीभीत, अमानगढ़, दुधवा व रानीपुर टाइगर रिजर्व अब 25 जून तक खुलेगा।

ऑनलाइन बुकिंग कर जा सकते हैं टाइगर रिजर्व

उत्तर प्रदेश वन निगम स्तर से प्रदेश के विभिन्न टाइगर रिजर्व दुधवा टाइगर रिजर्व, लखीमपुर-खीरी एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व, पीलीभीत में पर्यटकों के स्थगन लग्जरी टाटा जीनॉन सफारी बोट सफारी इत्यादि सुविधाएं कई वर्षों से लगातार उपलब्ध कराई जा रही है।

पर्यटकों (Tourists) की सुविधा के दृष्टिगत प्रकृति से रुबरू होने तथा जंगल भ्रमण का आनंद लेने हेतु उत्तर प्रदेश वन निगम, ईको टूरिज्म की वेबसाइट (www.upecotourism.in) के माध्यम से भी ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध है। पर्यटकों में वन्य जीवों के प्रति आकर्षण तथा जागरूकता बढ़ाने तथा इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष पर्यटकों के स्थगन की दरों में काफी कमी की गयी है।

Related Post

Safe City

ICCC से जोड़े जाएंगे घरों, निजी संस्थाओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरें

Posted by - July 21, 2023 0
लखनऊ।  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Government) महिलाओं, सीनियर सिटीजन, बच्चों व दिव्यांग जनों की सुरक्षा तथा उनके सर्वांगीण…
PM Vishwakarma scheme

सभी पात्र शिल्पकारों, कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना से जोड़ेगी योगी सरकार

Posted by - September 12, 2023 0
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के साथ ही अब यहां के शिल्पकारों…
CM Yogi

मुख्यमंत्री ने कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Posted by - August 17, 2024 0
वाराणसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और श्री काशी विश्वनाथ…
Rajdhani Bus

प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों का बिछा जाल, 14 शहरों में दौड़ रहीं 583 इलेक्ट्रिक बसें

Posted by - November 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नागरिकों को प्रदूषण रहित और सुविधाओं से लैस पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए गंतव्य तक पहुंचाने के…