लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश

यूपी : लखनऊ समेत कई जिलों में भारी बारिश, 17 जनवरी को जारी रहेगा दौर

1163 0

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार रात से ही मूसलाधार बारिश हो है। भारी बारिश की वजह से राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। इसे देखते हुए लखनऊ सहित कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। उधर मौसम विभाग के अनुसार बारिश का ये सिलसिला 17 जनवरी को भी जारी रहेगा। 18 जनवरी से मौसम में थोड़ा सुधार आएगा जो 20 जनवरी तक जारी रहेगा।

लखनऊ सहित कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश दिए गए

बारिश और खराब मौसम को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने इलाके में ठंड और बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत की व्यवस्था करें। सीएम ने कहा है कि आश्रय गृहों में अलाव और कंबल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सीएम योगी ने प्रदेश में बारिश से फसलों को हुए नुकसान का भी आंकलन कर किसानों को राहत पहुंचाने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग के अनुसार मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, गोरखपुर, महाराजगंज और इनके आसपास के जिलों में बारिश का अनुमान है।

‘सिटाडेल’ में ब्रिटेन के इस एक्टर के साथ नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा 

18 जनवरी से मौसम में होगा बदलाव

बता दें इससे पहले मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बारिश का ये सिलसिला पूरे प्रदेश में जारी रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम का ये बदलाव अगले तीन से चार दिनों तक जारी रह सकता है। 18 जनवरी से मौसम साफ होना शुरू होगा। 19 जनवरी को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन, उसके बाद फिर से इसमें बदलाव देखने को मिल सकता है। कमोबेश जनवरी महीने का बाकी समय मिला-जुला बारिश के साथ ही गुजरने वाला है। बारिश और बादलों का ये दौर 17 जनवरी तक अनवरत चलता रहेगा। 18 और 19 जनवरी को मौसम खुल जायेगा। इन दोनों दिन फिर से कोहरा छा सकता है, लेकिन, 20 जनवरी से फिर मौसम के बिगड़ने के संकेत हैं।

Related Post

कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी आज कांग्रेस में होंगे शामिल

Posted by - September 28, 2021 0
नई दिल्ली। जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और सीपीआइ नेता कन्हैया कुमार और निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी मंगलवार को कांग्रेस…

प्रियंका गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्र सरकार को घेरा

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश

Posted by - November 11, 2025 0
राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने जनसंवाद तेज कर दिया है।…