राज्यपाल की सुरक्षा में चूक

यूपी : राज्यपाल की सुरक्षा में चूक, डीएम समेत कई अफसरों के वाहन क्षतिग्रस्त

886 0

रामपुर। रामपुर दौरे के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबंन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक की खबर सामने आ रही है। मंगलवार को राज्यपाल के काफिले में अचानक एक तेल की गाड़ी जा घुसी। घटना में डीएम रामपुर समेत कई अफसरों के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है।

राज्यपाल आनंदीबंन पटेल ने पढ़े रामपुर बढ़े रामपुर कार्यक्रम में हिस्सा लिया

मालूम हो कि राज्यपाल सोमवार को ही रामपुर पहुंचीं हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत किया। रामपुर पहुंचते ही वह रजा लाइब्रेरी के पुरस्कार वितरण व विज्ञान प्रदर्शनी में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने ‘पढ़े रामपुर बढ़े रामपुर’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के कार्यक्रम किया एलान, देखें पूरा शेड्यूल 

इस दौरान उन्होंने तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ बैठक की है। वहीं आज सुबह राज्यपाल ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विशिष्ट अतिथि गृह में एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में सलामी गार्ड द्वारा सलामी स्वीकार की। जिसके बाद वह गांधी समाधि पहुंचीं। उन्होंने मनोहरपुर स्थित जूबलैंड एग्रीकल्चर रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। राज्यपाल ने प्रशिक्षण केंद्र में जैविक सब्जियों व औषधियों के स्टॉल भी देखे।

Related Post

प्रो.एसके सोपोरी

जेएनयू हिंसा निराशाजनक, अविश्वास के कारण ऐसी स्थितियां पैदा हुई : प्रो.एसके सोपोरी

Posted by - January 11, 2020 0
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू में बीते पांच जनवरी को हुई हिंसा में जेएनयू वीसी प्रोफेसर सुधीर कुमार…
Haryana Roadways

नायब सैनी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों को 150KM तक मिलेगी बस-पास की सुविधा

Posted by - July 9, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणाएं कर रही हैं। सरकार ने जनता का लुभाने के…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का हो रहा संचार : धामी

Posted by - November 6, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( CM Puskar Singh Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व…