UP GIS

UP GIS: अर्जेंटीना और जापान के निवेशकों के साथ हुई सार्थक चर्चा

474 0

लखनऊ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अर्जेंटीना में आयोजित रोड शो के दौरान प्रदेश में निवेश और साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए अर्जेंटीना के सरकारी और निजी प्रतिनिधियों का आह्वान किया। उन्होंने निवेश पर सार्थक चर्चा कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UP GIS) में आमंत्रित किया।

इस अवसर पर अर्जेंटीना के खाद्य उत्पादों की प्रतिष्ठित लैटिन अमेरिकी कंपनी एरकोर, आईटी सेक्टर की ग्लोबैंट व कृषि से जुड़ी क्रेसुड के प्रतिनिधियों से उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए सार्थक चर्चा हुई।

UP GIS

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने गणमान्यों को संबोधित करते हुए देश के सांस्कृतिक राजदूत विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा अर्जेंटीना में उनके प्रवास व कृतियों एवं भारत-अर्जेंटीना के प्राचीनकाल के संबंधों के बारे में भी अवगत कराया गया।

अर्जेंटीना और जापान के निवेशकों के साथ हुई सार्थक चर्चा

दूसरी तरफ, जापान की राजधानी टोक्यो में तकनीकी शिक्षा मंत्री आशीष पटेल और पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने एचएमआई होटल ग्रुप और ओरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रेसीडेंट पद्मश्री हीरा युको के साथ डिनर पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने ईजो कॉर्पोरेशन जापान हेल्थकेयर और एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट की बड़ी मैन्युफैक्चरिंग साइट कानाजावा का भी दौरा किया।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी कल सफाई मित्रों का करेंगे सम्मान, युवाओं को देंगे स्मार्टफोन

Posted by - January 27, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (28 जनवरी) को दो अलग अलग कार्यक्रमों में सफाई मित्रों का सम्मान एवं अध्ययनरत युवाओं…
Electricity

दशहरे पर सभी जनपदों में 24 घंटे बिजली देकर योगी सरकार ने निभाया वादा

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। त्योहारों पर प्रदेश के आम नागरिकों को निर्बाध विद्युत (Electricity) आपूर्ति के अपने वादे को निभाते हुए योगी सरकार…
Sairpur police

सैरपुर पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए…

Posted by - July 11, 2022 0
लखनऊ: राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट इन दिनों बदमाशों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने में जुटी है। उत्तरी जोन की सैरपुर पुलिस (Sairpur…
CM Yogi

एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्न दृष्टा थे महान शिक्षाविद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: सीएम योगी

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: भारत माता के महान सपूत भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 23 जून 1953 को…