UP Budget

UP Budget: अधिवक्ता कल्याण निधि 200 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए

469 0

लखनऊ । योगी सरकार (Yogi Government) के अबतक के सबसे बड़े बजट (Budget) में प्रदेश के अधिवक्ता कल्याण और न्यायालयों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। प्रदेश के अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए योगी सरकार ने अधिवक्ता कल्याण निधि को 200 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए किये जाने का निर्णय लिया है।

वहीं उत्तर प्रदेश अधिवक्ता सामाजिक निधि योजना के सदस्य अधिवक्ता की मृत्यु हो जाने की दशा में अनुमन्य सहायता की अधिकतम सीमा को भी 1.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा प्रयागराज में निर्माणाधीन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गई है।

UP Budget: हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग में 40 हजार रोजगार सृजन का लक्ष्य

तो वहीं प्रदेश के विभिन्न जनपदों में न्यायालयों की स्थापना के लिए भी 300 करोड़ रुपए प्रदान किये जाएंगे। यही नहीं पायलट प्रोजेक्ट के अन्तर्गत न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए योगी सरकार (Yogi Government) इस वित्तीय वर्ष में 700 करोड़ रुपए देगी।

Related Post

नीतीश के मंत्री ने भाजपा के खिलाफ 165 सीटों पर UP चुनाव लड़ने का किया ऐलान, योगी को घेरा

Posted by - August 11, 2021 0
बिहार में नीतीश कुमार की एनडीए सरकार में बीजेपी के साथ शामिल वीआईपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मंगलवार को…
AK Sharma

सात अन्य केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन में भी दूसरे प्रदेशों को पीछे छोड़ा: एके शर्मा

Posted by - August 9, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने आज विधानसभा में राष्ट्रीय लोक दल के…
साध्वी प्रज्ञा

प्रतिबंध के दौरान साध्वी पर लगा चुनाव प्रचार का आरोप, आयोग ने फिर थमाया नोटिस

Posted by - May 5, 2019 0
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को चुनाव आयोग ने एक बार फिर नोटिस भेजा है।उनपर अरोप है…
CM Yogi

सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी अनुश्रवण के लिए मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Posted by - September 20, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सतत विकास लक्ष्यों (एसडी) के प्रभावी अनुश्रवण के लिए बुधवार को समीक्षा बैठक…