UP Budget

UP Budget 2024-25: 1950 करोड़ रुपए से होगा प्रदेश में खेल सुविधाओं का विकास

350 0

लखनऊ । यूपी में खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए योगी सरकार ने बजट (Budget) में अनेक प्राविधान किए हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण प्राविधान विभिन्न जनपदों में खेल अवस्थापनाओं के विकास से जुड़ा है, जिसके लिए 1950 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। यह वित्तीय वर्ष 2023-24 के सापेक्ष 67 प्रतिशत अधिक है।

इसके अतिरिक्त योगी सरकार ने आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में अध्ययनरत खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण की आवश्यकता को देखते हुए 50 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 1.50 लाख रुपए प्रतिमाह मानदेय पर प्रशिक्षण के लिए आबद्ध किए जाने की व्यवस्था की है।

इसके अतिरिक्त प्रदेश में निजी सहभागिता से खेल अवस्थापनाओं के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है, जबकि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार योजना के लिए 50 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

UP Budget 2024: स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का आगाज

स्पोर्टस साइंस एंड इंजरी सेंटर की स्थापना के लिए 12 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों की चोट का समुचित इलाज संभव हो सकेगा।

Related Post

दिवंगत कार सेवकों के नाम पर होंगी सड़कें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

Posted by - July 7, 2021 0
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनगरी अयोध्या में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश में अब राम…
CM Yogi inaugurated Seva Pakhwada 2025 from Lucknow

पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणाः सीएम योगी

Posted by - September 17, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ से…