UP BUdget

UP Budget 2024: 700 करोड़ रुपए से आगे बढ़ेगी कन्या सुमंगला योजना

262 0

लखनऊ । महिलाओं के लिए योगी सरकार ने इस बजट (Budget) में पूर्व में संचालित योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 13 हजार करोड़ से अधिक का बजट (Budget) रखा है। इसके तहत योगी सरकार ने पुष्टाहार कार्यक्रम के लिए लगभग 5129 करोड़ की व्यवस्था की है तो आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय के भुगतान के लिए लगभग 971 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसी तरह कन्या सुमंगला योजना (Kanya Sumangla Yojna) के लिए 700 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 1,89,796 आंगनबाडी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 6 वर्ष आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के सर्वांगीण विकास की योजनाओं का संचालन कराया जा रहा है।

साथ ही, प्रदेश में अनुपूरक पुष्टाहार से लगभग 2 करोड़ 6 लाख लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। हॉट कुक्ड मील योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु के 79.37 लाख बच्चों को गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को मिले 600 करोड़ रुपए

समाज कल्याण विभाग के तहत योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए 7377 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की है। वहीं, पति की मृत्यु के उपरांत निराश्रित महिलाओं के भरण पोषण अनुदान के लिए 4073 करोड़ रुपए की व्यवस्था का प्रस्ताव है। इसी तरह, अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना के लिए 1862 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है।

UP Budget 2024-25: 195 करोड़ रुपए से होगा प्रदेश में खेल सुविधाओं का विकास

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति तथा सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों की बेटियों के लिए 600 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक कल्याण के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए 22 करोड़ रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है।

Related Post

CM Yogi

दशहरा बुराई और आतंक के दहन का प्रतीक, उपद्रवियों पर कार्रवाई के लिए यही समय है-सही समय है: मुख्यमंत्री

Posted by - September 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने दो टूक शब्दों में कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी…
पीएम ने जन औषधि केंद्र को देश को किया समर्पित

पीएम ने जन औषधि केंद्र को देश को किया समर्पित

Posted by - March 8, 2021 0
रामपुर(मुजाहिद खान):जन औषधि दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र अस्पताल रोड बिलासपुर की  ओर से आंगनवाडी कार्यकर्त्रियों,सहायिकाओं…
CM Pushkar Dhami

राज्य का समग्र विकास हमारा लक्ष्य : सीएम पुष्कर धामी

Posted by - December 29, 2021 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Dhami) मंगलवार को देर सायं आईएसबीटी स्थित स्थानीय होटल में आयोजित पंचायत उत्तराखण्ड कार्यक्रम…
Clean Ward Competition

वार्डों की स्वच्छता के सारथी ‘सफाई मित्रों’ को किया सम्मानित

Posted by - December 14, 2024 0
लखनऊ। ‘स्वच्छता है सेवा, स्वच्छ वार्ड है संकल्प’ के साथ प्रदेश के 12 हज़ार से अधिक वार्डों में ‘स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता’…