Suresh Khanna
लखनऊ। योगी सरकार 2021-22 बजट की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि वर्ष 2020 चुनौती से भरा रहा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में योगी सरकार ने अच्छा काम किया। उन्होंने कहा कि 20 लाख मजदूरों को 1-1 लाख की मदद की गई। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ। प्रदेश में व्यापार आसान होगा। 2021-2022 का बजट प्रदेश के सम्रग विकास को समपर्ति होगा। इससे पहले सुबह 9 :30 बजे से योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुरू हुई कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में बजट को मंजूरी मिल गई।
.@UPVidhansabha में वित्तीय वर्ष 2021-2022 का बजट प्रस्तुत किए जाने के अवसर पर #UPCM श्री @myogiadityanath जी तथा वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री @SureshKKhanna जी। pic.twitter.com/iwvrBsgWJw
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 22, 2021
