Board

यूपी बोर्ड ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट किया जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

560 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज शनिवार 18 जून को कक्षा 12वीं का रिजल्ट (Result) जारी कर दिया है। छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते है। उत्तर प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://upresults.nic.in/# पर क्लिक करके भी अपना रिजल्ट (UP Board Intermediate Result 2022) चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके भी रिजल्ट (UP Board 12th Result 2022) देख सकते हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 2411035 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 2250742 उपस्थित थे और 160293 अनुपस्थित थे।

अग्निपथ को सोनिया गांधी ने बताया दिशाहीन, अस्पताल से प्रदर्शनकारियों को लिखा पत्र

यूपी बोर्ड ने कक्षा 12वीं का टॉपर लिस्ट भी जारी कर दिया है। इस परीक्षा में यूपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में पहले स्थान फतेहपुर की छात्रा दिव्यांशी ने टॉप किया है और प्रयागराज की अंशिका यादव ने टॉप किया है। बाराबंकी के योगेश प्रताप सिंह को 95% अंक मिले हैं। इंटरमीडिएट में 85.33 प्रतिशत छात्र सफल हुए।

हाइवे पर बड़ा हादसा, टेम्पो और टैंकर की टक्कर में 6 की मौत, कई घायल

 

 

 

 

Related Post

KGBV

KGBV की बालिकाओं में आत्मविश्वास का संचार कर रही योगी सरकार

Posted by - November 6, 2024 0
लखनऊ, 06 नवंबर। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार शैक्षणिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को मुख्यधारा…
JMLU

जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रवेश परीक्षा की डेट में हुआ बदलाव

Posted by - May 15, 2022 0
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया (JMLU) ने स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं का संशोधित कार्यक्रम शनिवार को…
Allahabad University

Allahabad University में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इन कोर्सेज के लिए करें आवेदन

Posted by - June 12, 2022 0
नई दिल्ली: इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) ने 2022-23 शैक्षणिक सत्र के लिए पोस्ट ग्रेजुएट, रिसर्च और कई अन्य कोर्सेज में…