Lumpy virus

1.50 गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उप्र

466 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लम्पी स्किन डिजीज (LumpySkin Disease) का 1.50 करोड़ टीकाकरण (Vaccination) करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। यह उपलब्धि विगत दो माह के अभियान की है। देश में दूसरा स्थान गुजरात राज्य का है, जहां विगत चार माह में लगभग 63 लाख पशुओं का टीकाकरण किया गया।

देश के विभिन्न प्रदेशों में फैली गोवंश की महामारी को समयबद्ध रूप से नियंत्रित करने के लिए टीकाकरण का अभियान मिशन मोड में चलाया गया। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह हमेशा इस पर नजर लगाये रहे और निर्देश देते रहे। वर्तमान में प्रदेश के 32 जनपद लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित हैं। इन जनपदों में कुल लगभग 1.05 लाख पशु प्रभावित हुए, जिनकी घर-घर जाकर पशु चिकित्सकों की समुचित चिकित्सा के उपरान्त एक लाख से अधिक गोवंश रोग मुक्त हो चुके हैं। इस प्रकार प्रदेश में लम्पी स्किन डिजीज से रिकवरी रेट 95 प्रतिशत है, जो देश में एक उत्कृष्ट प्रदर्शन है।

पशुधन मंत्री ने बताया कि रोग की आकस्मिकता को दृष्टिगत रखते हुए 17.50 लाख डोज वैक्सीन की आपात व्यवस्था कर माह अगस्त में ही टीकाकरण प्रारम्भ कर दिया गया। सर्वप्रथम प्रदेश के पश्चिमांचल के 25 प्रभावित जनपदों में रिंग टीकाकरण का कार्य प्रारम्भ किया गया। इसके बाद रोग प्रसार पश्चिमांचल के जनपदों से प्रदेश के मध्य एवं पूर्वी प्रदेश में न हो इसलिए शासन द्वारा जनपद पीलीभीत से इटावा तक, नेपाल एवं मध्य प्रदेश के बीच 320 किलोमीटर लम्बाई में 10 किलोमीटर चौड़ी पट्टी (बेल्ट वैक्सीनेशन) बनाने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की टीम द्वारा 26 जिलों में 89 डेडीकेटेड गो चिकित्सा स्थल बनाये गये। इसके बाद टीकाकरण के लिए चरणबद्ध रणनीति अपनायी गयी। प्रदेश में स्थापित समस्त गो आश्रय स्थलों एवं गौशालाओं में संरक्षित गोवंश का वृहद स्तर पर टीकाकरण करते हुए इसी के साथ अन्तरजनपदीय एवं अन्तरराज्यीय सीमाओं पर समस्त गोवंश के टीकाकरण को प्राथमिकता दी गयी।

धर्मपाल सिंह ने बताया कि 1.50 करोड़ टीकाकरण का कीर्तिमान लगभग दो हजार टीमों द्वारा पूर्ण किया गया। लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए 31 अक्टूबर तक 1.60 करोड़ टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने रामलला के किए दर्शन, हनुमानगढ़ी में की पूजा अर्चना

Posted by - November 27, 2022 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां सबसे पहले वे हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) गए और संकट मोचन…
cm yogi

पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व से विश्व में जमी भारत की धमक : सीएम योगी

Posted by - June 4, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष के सफलतम कार्यकाल में भारत…
Solar Power Plant

रामोत्सव 2024: ’सूर्य की आभा’ से रोशन होगी ‘सूर्यवंश की राजधानी’

Posted by - January 5, 2024 0
अयोध्या । पूरी दुनिया में रामनगरी व गौरवशाली इतिहास वाले सूर्यवंश की राजधानी के तौर पर प्रख्यात अयोध्या अब ‘नव्य…
cm yogi

उत्तर प्रदेश सरकार हर सेक्टर के लिए ला रही है नयी पॉलिसी: सीएम योगी

Posted by - November 3, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उद्यमी महासम्मेलन-2022 में शामिल हुए। कृषि आधारित…

यूपी गेट पर शाम तक नहीं पहुंची ममता बनर्जी, इंटेलिजेंस एजेंसियां रही शतर्क

Posted by - July 30, 2021 0
यूपी गेट पर तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन स्थल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पहुंचने की…