Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश ‘ईज डूइंग’ अपराध प्रदेश बना : अखिलेश यादव

628 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh) ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के राज में अपराधी और पुलिस इन्हीं दोनों के हौसले बुलन्द हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति भाजपा 2.0 राज में दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब प्रदेश में कहीं न कहीं लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं न होती हों। ऐसा लगता है कि उत्तर प्रदेश ‘ईज डूइंग‘ अपराध प्रदेश बन गया है।

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर डॉक्टर दंपति घायल हैं और मुख्यमंत्री की बहुप्रशंसित पुलिस उन्हें टरकाने में लगी है। जौनपुर में एक मासूम छात्र को दबंगों ने मार डाला। उसका पिता रो-रोकर न्याय की मांग कर रहा है। चंदौली में एक मासूम बेटी के साथ रेप और हत्या के आरोपों से उत्तर प्रदेश की पुलिस घिरी है। ललितपुर के पाली में पुलिस वालों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगा है।

ललितपुर में रेप की शिकायत करने पहुंची नाबालिग से थाने में ही एसओ ने दरिंदगी की। इस शर्मनाक घटना की शिकार 13 वर्षीय किशोरी की गंभीर स्थिति विचलित करने वाली है। इसी तरह बुलंदशहर में आठ वर्ष की बच्ची से गैंगरेप की शिकायत मिली है। आखिर लोग कहां और किस पर भरोसा करें ?

ऊर्जा मंत्री ने विभूति खंड स्थित 33 केवी उपकेंद्र का किया रात्रि में निरीक्षण

बिगड़ती कानून व्यवस्था के हालात के पीछे वस्तुतः खुद भाजपा सरकार का अपराधियों के आगे नतमस्तक हो जाना है। राजनीतिक प्रश्रय पाकर भाजपाई भी अब कानून अपने हाथ में ले रहे हैं। यही नहीं, सरेआम बेलगाम होकर कानून वालों पर भी हाथ उठाने लगे हैं। भाजपा विधायक थाना-तहसील में जाकर पुलिस वालों पर मनमाने काम का दबाव बनाते हैं। एक महिला दारोगा को आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। कई जगह पुलिस वालों से हाथापाई भी की गई।

भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश की जितनी बदनामी देश-विदेश तक हुई है, वैसी कभी नहीं हुई थी। फिरौती, हत्या, अपराध और वसूली के बाद अब पुलिस रेप और गैंगरेप से भी बदनामी कराने लगी है। प्रदेश में बाबा बुलडोजर की बड़ी चर्चाएं है, लेकिन यह बुलडोजर शासन-प्रशासन से खिलवाड़ करने वालों पर क्यों नहीं चलता है? गरीबों की झुग्गी बस्तियों को उजाड़ने में देर नहीं लगाने वालाबुलडोजर बच्चियों की नृशंस हत्या और रेप करने वालों के घरों तक क्यों नहीं पहुंच रहा है?

योगी सरकार मेरठ में कोविड कमांड सेंटर को फिर से करेगी सक्रिय

Related Post

Nupur Sharma

नूपुर शर्मा की जुबान काटकर लाने वाले को भीम सेना देगी 1 करोड़ का इनाम

Posted by - June 8, 2022 0
नई दिल्ली: भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) की पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामले में दिन-ब-दिन…

दलित वोटों को अपने पाले में लाने की फिराक में BJP, अंबेडकर के नाम पर बनवाया सांस्कृतिक केंद्र

Posted by - July 2, 2021 0
बीजेपी 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है, बड़े वोट बैंक को अपने पाले में लाने…