दो रोहिंग्या को UP ATS ने किया गिरफ्तार

1002 0

यूपी एटीएस (UP ATS) ने म्यामांर के रहने वाले दो रोहिंग्याओं (Rohingyas) को गिरफ्तार किया है। आरोपी रफीक और आमीन अवैध तरीके से बांग्लादेश के रास्ते भारत में घुसपैठ कर रह रहे थे। दोनों को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तस्करी कर लाये गये 6 सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं।

यूपी एटीएस  (UP ATS)  के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि पिछले काफी समय से इनपुट मिल रहा था कि म्यामांर के रहने वाले कुछ रोहिंग्या (Rohingyas) बांग्लादेश होते हुए भारत-बांग्लादेश इंटरनेशनल बॉर्डर पर मौजूद एजेंट के जरिए भारत में दाखिल हो रहे हैं। इसके साथ ही वे गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल हैं। यह भी इनपुट मिला कि भारत में घुसपैठ करने के बाद वो देश का फर्जी पहचान पत्र हासिल कर रह रहे हैं और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बस रहे हैं। इसके बाद यूपी एटीएस  (UP ATS)  ने एक्शन लेना शुरू किया। अलीगढ़ से गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पास से 6 सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर यूपी एटीएस पूछताछ करेगी। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि पकड़े गए दोनों आरोपी अलीगढ़ कैसे पहुंचे? यहां पहुंचने में किसने उनकी मदद की? साथ ही जाली दस्तावेज उन्हें कैसे मिले? ऐसे तमाम सवालों के जवाब मिलना अभी बाकी है।

गौरतलब है कि अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या (Rohingyas) को लेकर सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हैं। हाल ही में यूपी एटीएस ने गाजियाबाद से रोहिंग्या (Rohingyas) नागरिक आमिर हुसैन और नूर आलम को गिरफ्तार किया था। दोनों ने रिमांड पर पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे किए थे।

एटीएस के आईजी गिरफ्तार किये गये दोनों रोहिंग्या (Rohingyas) ने गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में जो तथ्य सामने आये हैं उन्हें तस्दीक किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों ने पूछताछ में कुछ और रोहिंग्या के बारे में जानकारी दी है जो यूपी में पनाह लिए हुए हैं।

Related Post

मुंबई एयरपोर्ट के अडानी एयरपोर्ट होने पर शिवसेना ने किया हंगामा, फाड़ दिए पोस्टर

Posted by - August 2, 2021 0
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा देश के सबसे बड़े मुंबई एयरपोर्ट को गौतम अडानी को सौंपे जाने के बाद शिवसेना…
Maharishi Valmiki International Airport

डबल इंजन की ताकत का जीता जागता उदाहरण है अयोध्या का इंटरनेशनल एयरपोर्ट

Posted by - January 4, 2024 0
लखनऊ । अगर आपको हाल-फिलहाल में डबल इंजन सरकार की ताकत का प्रत्यक्ष और सबसे शानदार प्रमाण देखना है तो नि:संदेह…