CM Yogi

UP Assembly: नेता प्रतिपक्ष पढ़कर आते तो सदन में न पूछते सवाल: सीएम योगी

393 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) के मानसून सत्र (Monsoon Session) के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के सवालों पर सरकार की रीति-नीति को स्पष्ट करते हुए करारा जवाब दिया। योगी ने सदन में नई शिक्षा नीति पर नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति पढ़कर आते तो सवाल न पूछते। जिसमें रोजगार के पाठ्यक्रम भी लागू किए गए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि प्रदेश में पिछले छह सालों से नकलविहीन परीक्षाएं हो रही हैं। नकल माफियाओं पर नकेल कसा गया है। रिकॉर्ड टाइम में बोर्ड की परीक्षाएं कराई गईं और बिना देरी किए परिणाम जारी किए जा रहें। शिक्षक भर्ती के लिए हम एक आयोग का बिल लाए हैं।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश में रोजगार के सवाल पर कहा कि नेता विरोधी दल कहते हैं कि भर्ती नहीं हुई। आज बेरोजगारी दर 03 से 04 प्रतिशत तक आ गई। इससे पता लगता है नौकरी मिल रही है। भर्ती प्रक्रिया में कोई मामला कोर्ट में लंबित नहीं है। पूरी पारदर्शिता,निष्पक्षता के साथ भर्ती हो रही हैं। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश आ रहा है और एक करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।

नेता प्रतिपक्ष के जनसंख्या के सवाल पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे खुशी है कि समाजवादियों की सोच में इतना तो बदलाव हुआ कि अब वो जनसंख्या की बात कर रहे हैं, जिसे नियंत्रित करने के लिए ही समान कानून लाने की बात की जा रही है। इसी बहाने मुख्यमंत्री ने इशारों-इशारों में समान नागरिक संहिता का जिक्र कर दिया।

इससे पूर्व मंगलवार को दूसरे दिन विधानसभा की कार्यवाही प्रारंभ होते ही विधान परिषद में हंगामा हो गया। सपा सदस्यों ने वेल में आकर नारेबाजी शुरू कर दी और फिर बर्हिगमन कर लिया।

बेंगलुरु और दिल्ली में बनेगा यूपी का नया अतिथि गृह: योगी

उल्लेखनीय है कि नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने सदन की दूसरे दिन की कार्यवाही में शिक्षा, जनसंख्या, रोजगार को लेकर योगी सरकार पर सवाल दागे। उन सवालों का जवाब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़े ही सहजता से देते हुए विपक्ष के आरोपों का कटाक्ष किया। सदन की कार्यवाही मंहगाई, रोजगार, बाढ़, किसानों को राहत देने वालों मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए जारी है और सरकार इन पर सदन में गंभीरता से चर्चा कर रही है।

Related Post

CM Yogi fulfilled the duty of a brother

रक्षाबंधन पर माताओं व बहनों को सीएम योगी का तोहफा, रोडवेज के साथ ही सिटी बसों में निशुल्क होगी यात्रा

Posted by - August 28, 2023 0
लखनऊ। रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की माताओं एवं बहनों…
rental agreements

किराया अनुबंध पर स्टांप ड्यूटी में बड़ी राहत: 8,000 रुपये से घटकर अब सिर्फ 500 रुपये

Posted by - November 12, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने किरायेदारों और मकान मालिकों को बड़ी राहत देते हुए किराया अनुबंधों (Rental Agreements) पर…
Gorakhnath Medical College

गोरखनाथ मेडिकल कॉलेज को मिलेगा एम्स भोपाल और गोरखपुर का साथ

Posted by - December 19, 2024 0
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल के निदेशक एवं एम्स गोरखपुर के कार्यवाहक निदेशक प्रो. अजय सिंह ने गुरुवार…
AK Sharma

देश में सर्वाधिक 30,618 मेगावॉट विद्युत आपूर्ति उत्तर प्रदेश में की गई: एके शर्मा

Posted by - February 28, 2025 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने शुक्रवार को विधान सभा के बजट…
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री की बड़ी कार्रवाई, 14 निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को किया रद्द

Posted by - March 23, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) और उसकी सहयोगी वितरण कंपनियों के 14 निदेशकों की नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द…