UP Assembly

लोकतांत्रिक व्यवस्था में सत्तापक्ष और विपक्ष की होती है बराबर की भूमिका : महाना

433 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा (UP Assembly) के अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने शुक्रवार को यहां कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जितनी भूमिका सत्तापक्ष की होती है उतनी ही भूमिका विपक्ष की भी होती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको मिलकर चलना होता है। एक दूसरे को कमजोर करके लोकतंत्र पूरा नहीं हो सकता है।

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि सत्र के दौरान समय-समय पर सरकार की उपलब्धियों के साथ कई और नये कार्य देखने को मिले। उन्होंने कहा कि अगर इस सत्र की तुलना हम पिछले सत्रों से करें तो इस बार सदन दोगुना चला है।

सत्र को अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित करने से पहले विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामना देने के साथ सदन के समाप्ति की घोषणा की।

श्री महाना ने बताया कि 18 वीं विधानसभा (UP Assembly) के चैथे सत्र में समय-समय पर सरकार ने अपनी उपलब्धियां गिनाई तथा विपक्ष ने सकारात्मक आलोचना भी की। सदन संचालन में सभी दलों का सहयोग मिला। नेता प्रतिपक्ष ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इस बार सदन में बहुत सारी नई व्यवस्थाएं देखने को मिली। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष व विपक्ष के बिना लोकतान्त्रिक ढांचा पूरा नहीं हो सकता है। जब दोनो साथ मिलकर चलतें है तब यह पूरा होता है। तथा एक दूसरे को नीचा दिखाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को पूरा नहीं किया जा सकता है।

अध्यक्ष ने कहा कि लोकतान्त्रिक व्यवस्था में न्यायपालिका, विधायिका, कार्यपालिका और चौथे स्तंभ के रूप में महत्वपूर्ण पत्रकारिता को हम सबको मिलकर चलना होगा इसमें कहीं प्रतिस्पर्धा का भाव नही दिखना चाहिए। अगर एक दूसरे के प्रति प्रतिस्पर्घा का भाव होगा तो लोकतन्त्र कभी मजबूत नहीं होगा। हम सबको अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ अपना सम्मान भी बनाये रखना होगा। जब ‘‘वी द पीपुल’’ की बात होती है तो जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि ही यहां ‘‘वी द पीपुल’’ का प्रतिनिधित्व करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस सत्र में ही नई नियमावली लाई जाती पर अभी उसमें कुछ और सुधार की जरूरत है। अगले सत्र में नई नियमावली आ जायेगी, जिसे हम लागू करेंगे। विधानसभा की डिजिटल गैलरी भी तैयार है। जिसमें विधान सभा का पूरा इतिहास बताया गया है।साथ ही विधान सभा का पूरा विवरण भी देखने को मिलेगा।

दानिश आजाद अंसारी ने की मुख्यमंत्री योगी से मुलाकात

श्री महाना ने कहा कि होली के बाद डिजटल लाइब्रेरी सबको देखने को मिलेगी। आने वाले समय में विधानसभा में और बदलाव देखने को मिलेंगे। हर एक सत्र में कुछ नया करने का प्रयास किया जाएगा।अगले सत्र के पहले विधान सभा में कुछ नया देखने को मिलेगा।

गौरतलब है कि उप्र विधान सभा का बजट सत्र 20 फरवरी को प्रारम्भ हुआ था। योगी सरकार ने 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत किया था। सदन कुल 11 दिन तक चला। शुक्रवार को सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल तक के लिए स्थगित करने के बाद दोनों सदनों के सदस्यों के साथ फोटो सेशन हुआ।

Related Post

CM Yogi

त्वरित व संतुष्टिपरक हो लोगों की समस्याओं का समाधान : मुख्यमंत्री

Posted by - January 29, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन सोमवार को लोगों से मुलाकात कर…
Rural

सीएम योगी के ‘समुदाय’ ने बदली ग्रामीण विकास की तस्वीर, गांव कर रहे शहरों को फेल

Posted by - May 4, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) जनसहभागिता से उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों (Rural) क्षेत्रों की लगातार तस्वीर बदल रहे हैं।…
home guards

सीएम योगी ने दिव्यांग होमगार्डों के आश्रितों की सुनी पुकार, भर्ती पर लगी रोक हटी

Posted by - December 13, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार ने स्थाई रूप दिव्यांग होमगार्डों (Home Guards) के परिवारों की आर्थिक सुरक्षा सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए एक…
CM Yogi

खिचड़ी मेला को गांव-गांव तक मिलेगी परिवहन की सुविधा: सीएम योगी

Posted by - November 14, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले विश्व…