CTET

यूपी : CTET में नकल करते पकड़े गए 14 परीक्षार्थी, पूछताछ जारी

1001 0

मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में रविवार को होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) में परीक्षा केंद्रों पर नकल करते हुए 12 लोगों को पकड़ा गया है। ये कार्रवाई एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन में दो परीक्षा केंद्र से नकलची पकड़े गए हैं।

मुरादाबाद जिले में 43 परीक्षा केंद्रों पर CTET परीक्षा आयोजित की गई

कोतवाली थानाक्षेत्र में एक परीक्षा केंद्र से छह नकलची पकड़े गए हैं। इनके अलावा कटघर परीक्षा केंद्र से चार लोग नकल करते पकड़े गए। इनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

लड़के को पांच किलो प्याज खरीदते देख आया शादी का रिश्ता! वीडियो वायरल 

परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए दो दिन पहले से ही केंद्रों पर एसटीएफ और पुलिस टीम मुस्तैद रही है। बता दें कि शहर में 43 परीक्षा केंद्रों पर CTET परीक्षा आयोजित की गई थी।

अयोध्‍या में  दो मुन्ना भाई को फ्लाइंग स्‍क्‍वॉड ने पकड़ा

अयोध्‍या में CTET की परीक्षा में दो मुन्‍नाभाई पकड़े गए हैं। ये दोनों दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे सॉल्‍वर बृजेश पकड़ा गया। फ्लाइंग स्‍क्‍वॉड ने दोनों सॉल्‍वर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

अयोध्‍या में रविवार को हो रही CTET परीक्षा में दो सॉल्‍वर को पकड़ा गया है। इसमें एक सॉल्‍वर का नाम बृजेश है जो कि बहराइच का रहने वाला है। ये महेश संभल के स्थान पर परीक्षा दे रहा था । ये थाना महाराजगंज के भगवान बक्स सिंह इंटर कॉलेज पूरा बाजार में पकड़ा गया। वहीं दूसरा सॉल्‍वर कैंट थाने के कैंब्रियन स्कूल में पकड़ा गया। सॉल्‍वर का नाम चंद्रशेखर पांडेय है। ये अंबेडकरनगर का रहने वाला है। आईडी चेक करते समय ये दोनों सॉल्‍वर पकड़े गए है।

Related Post

PM मोदी- विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी, लोगों ने याद दिला दिया ‘दीदी ओ दीदी’ वाला कमेंट

Posted by - July 19, 2021 0
मॉनसून सत्र शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो गया, राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
CM Vishnudev Sai

कांग्रेस को ऐसा हराएं कि बघेल दोबारा यहां नहीं आए : विष्णुदेव साय

Posted by - April 14, 2024 0
रायपुर / राजनांदगांव। राजनांदगांव लोकसभा के खैरागढ़ में भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडेय के समर्थन में रविवार को आयोजित विशाल जनसभा…
CM Vishnudev Sai

विदेश यात्रा से पहले CGMSC के अध्यक्ष दीपक म्हस्के ने की CM साय से मुलाकात

Posted by - August 21, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) छत्तीसगढ़ ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान और दक्षिण…