CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री का अनोखा स्वागत: नानालाल वया ने पहनाए सात पाग

219 0

उदयपुर। उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर शनिवार का दिन उस वक्त खासा रोचक बन गया, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) वहां पहुंचे।

स्वागत सत्कार मीठी मनुहार के क्रम में साफे उपरणों की होड़ मच गई। आखिर के दौरान जब साफे; उपरणों से लदे मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) से भाजपा नेता नानालाल वया ने आत्मीयता से पूछा कि अब तो जगह ही नहीं बची। तब मुख्यमंत्री ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि आप तो पहनाते जाइये।

इस पर वया ने न सिर्फ एक या दो, बल्कि पूरे सात पाग और उपरणे मुख्यमंत्री को पहनाए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग खिलखिलाकर हंस पड़े। मुख्यमंत्री भी मुस्कुराते रहे।

कार्यक्रम के बाद एयरपोर्ट पर लोगों के बीच मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) के इस अंदाज की खूब चर्चा हुई। हर कोई उनकी सहजता और विनम्रता की तारीफ करता नजर आया। वहीं, नानालाल वया का यह अनोखा अंदाज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal Sharma) ने उदयपुर के मान-सम्मान को न केवल आत्मीयता से स्वीकार किया बल्कि सिर-माथै पर लगाया। यही राजस्थान की मिट्टी की खूबसूरती है।

Related Post

Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 समारोह में हुईं शामिल

Posted by - November 20, 2025 0
सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस 2025 (Tribal Cultural Heritage) के अवसर पर पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सांस्कृतिक समारोह…
CM Dhami

पर्वतीय जनपदों के लिए सहकारिता के क्षेत्र में और प्रयासों की जरूरत: सीएम धामी

Posted by - February 14, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पर्वतीय जनपदों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए सहकारिता के क्षेत्र में…
Karthik Aryan

कार्तिक आर्यन ने पीएम केयर्स फंड में 1 करोड़ रुपये दिए, मैं जो भी हूं, भारत की वजह से

Posted by - March 30, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई में पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए…
Agriculture

योगी सरकार के जागरुकता कार्यक्रमों से पिछले 8 वर्ष में कृषि क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व उन्नति

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government)  ने कृषि के क्षेत्र (Agriculture Sector)में यूपी को अभूतपूर्व प्रगति दी। सरकार के जागरूकता कार्यक्रम…